Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती से सोना का बढ़ गया दाम, चांदी हुई कमजोर

Updated:
विज्ञापन
Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती से सोना का बढ़ गया दाम, चांदी हुई कमजोर

Gold-Silver price

Gold Price Today: व्यापारियों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले अपने सौदों की कमी को पूरा करने के लिए लिवाली की. इस बैठक से ब्याज दरों में कटौती के समय के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं.

विज्ञापन

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. सोमवार को सोना 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 1,400 रुपये लुढ़क कर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले सत्र में यह 92,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

अमेरिकी महंगाई आंकड़ों से पहले सोने की लिवाली

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में 24 कैरे हाजिर सोने की कीमतें 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं, जो पिछले बंद से 150 रुपये अधिक है. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,303 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर ऊंचा है. हालांकि, चांदी 29.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी. उन्होंने कहा कि मंगलवार को सोने में तेजी आई, क्योंकि व्यापारियों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले अपने सौदों की कमी को पूरा करने के लिए लिवाली की. इस बैठक से ब्याज दरों में कटौती के समय के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं.

वायदा कारोबार में सोना कमजोर

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 215 रुपये की गिरावट के साथ 71,223 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 215 रुपये यानी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 71,223 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 15,337 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,320.60 डॉलर प्रति औंस रह गया.

और पढ़ें: PM Awas Yojana: पीएम मोदी 3 करोड़ गरीबों को देंगे पक्का घर, जानें कैसे करें आवेदन

वायदा कारोबार में भी चांदी गिरी

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,297 रुपये की गिरावट के साथ 88,725 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,297 रुपये यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88,725 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 21,553 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.89 फीसदी की हानि के साथ 29.31 डॉलर प्रति औंस रह गई.

और पढ़ें: भाजपा में कौन होंगे अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? 30 जून को समाप्त होगा जेपी नड्डा का कार्यकाल

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola