ePaper

डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 454.11 अंकों की छलांग

Updated at : 20 Jan 2025 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 454.11 अंकों की छलांग

Stock Market Close

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 17 शेयर बढ़त और 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी के 29 शेयर हरे निशान और 21 शेयर लाल निशान पर रहे.

विज्ञापन

Stock Market: अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार शपथ ग्रहण से पहले उनके स्वागत में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 454.11 अंक या 0.59% की छलांग लगाकर 77,073.44 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 141.55 अंक या 0.61% की तेजी के साथ 23,344.75 अंक पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों सकारात्मक रुख से शेयर बाजार में तेजी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “एशियाई बाजारों से मिली सकारात्मक भावना ने घरेलू बाजारों को मजबूती दी, जिससे सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही. इसके अलावा, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों से आय के मजबूत शुरुआती सेट ने निकट भविष्य में आय में सुधार की संभावना से प्रेरित होकर व्यापक आधार पर रैली को गति दी. हालांकि, ट्रम्प की नीतियों के बारे में अनिश्चितता बनी हुई है. निवेशक अधिक स्पष्टता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी एक और प्रमुख चिंता है.”

मुनाफे में रहा कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 17 शेयर बढ़त और 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी के 29 शेयर हरे निशान और 21 शेयर लाल निशान पर रहे. इन दोनों सूचकांकों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहा. बीएसई में इसका शेयर 9.15% उछलकर 1919.60 रुये प्रति शेयर और एनएसई में 9.06% की बढ़त के साथ 1918 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. वहीं, बीएसई में जोमैटो का शेयर 3.14% गिरकर 240.95 रुपये प्रति शेयर और एनएसई में 2.82% टूटकर 1497 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें: 80 साल बाद बेतिया राजा का संदूक खुला, बेशकीमती गहनों को देख अफसर भी रह गए हैरान

एशिया के दूसरे बाजारों में जोरदार उछाल

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो इनमें जोरदार उछाल दर्ज की गई. जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट देखी गई. यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सालाना आधार पर 4.38% उछलकर 80.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: TikTok बैन के बीच Meta की एंट्री, नया ऐप ‘Edit’ लाकर मचाया हलचल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola