SRN Group का स्पेशल ऑफर, 14 जनवरी तक पुरानी रेट में खरीदें रांची में प्लॉट, जल्दी करें

Updated at : 02 Jan 2023 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
SRN Group का स्पेशल ऑफर, 14 जनवरी तक पुरानी रेट में खरीदें रांची में प्लॉट, जल्दी करें

एसआरएन ग्रुप ने रांची के पिठोरिया में एक स्मार्ट सिटी बनाने की शुरुआत की है. यह स्मार्ट प्रोजेक्ट 300 एकड़ में फैला हुआ है. रियल एस्टेट कंपनी ने कहा है कि जो कोई ग्राहक रांची स्थित हमारे स्मार्ट सिटी में प्लॉट खरीदने के इच्छुक हैं, वे 14 जनवरी 2023 तक पुरानी दरों पर प्लॉट खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड की रियल एस्टेट कंपनी एसआरएन ग्रुप ने पुरानी रेट पर स्मार्ट सिटी में घर बनाने के लिए सस्ता प्लॉट खरीदने का स्पेशल ऑफर पेश किया है. रियल एस्टेट कंपनी ने कहा है कि जो कोई ग्राहक रांची स्थित हमारे स्मार्ट सिटी में प्लॉट खरीदने के इच्छुक हैं, वे 14 जनवरी 2023 तक पुरानी दरों पर प्लॉट खरीद सकते हैं. एसआरएन ग्रुप का यह ऑफर 15 अक्टूबर 2022 से चालू है. पुरानी रेट पर प्लॉट खरीदने के लिए ग्राहक 9334937074, 8797905880, 9263741682 और 9263742488 पर संपर्क कर सकते हैं.

आपको बता दें कि एसआरएन ग्रुप ने रांची के पिठोरिया में एक स्मार्ट सिटी बनाने की शुरुआत की है. एसआरएन ग्रुप का यह स्मार्ट प्रोजेक्ट 300 एकड़ में फैला हुआ है. इस स्मार्ट सिटी में रहने वाले लोगों को अस्पताल, स्कूल, पार्क और मंदिर की सुविधा मिलेगी. इस संबंध में एसआरएन ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ नवल शर्मा ने बताया कि हमारा मूलमंत्र है- हेल्प द पीपल, गॉड विल हेल्प यू.

undefined
अस्पताल में मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

एसआरएन ग्रुप के चेयरमैन नवल शर्मा ने बताया कि तीन हजार एकड़ के इस प्रोजेक्ट का काम अभी फेज वन में है. इस स्मार्ट सिटी में प्लॉट बुक कराने वालों को यहां स्कूल, अस्पताल, पार्क और मंदिर की सुविधा मिलेगी. एसआरएन ग्रुप के अस्पताल में पति-पत्नी और दो बच्चों का इलाज मुफ्त कराया जाएगा. स्मार्ट सिटी में 5-5 डिसमिल की जमीन बेची जा रही है. एक ब्लाॅक में 100 लोग रहेंगे और कुल 36 ब्लॉक यहां बनाये जा रहे हैं.

एसआरएन ग्रुप आम लोगों के लिए बनाता है प्रोजेक्ट

एसआरएन ग्रुप का गठन आम लोगों का जीवन सहज बनाने के लिए किया गया है. यही वजह है कि यह ग्रुप उनसे जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करता है. एक ओर जहां एसआरएन ग्रुप आवासीय परियोजनाओं का निर्माण करता है वहीं एसआरएन ग्रुप एजुकेशन सोसाइटी आम लोगों को शिक्षित करने का काम कर रहा है.

बोकारो में बना पहला स्मार्ट सिटी

एसआरएन ग्रुप ने झारखंड में अपना पहला प्रोजेक्ट बोकारो में शुरू किया है. अभी वहां का प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है. बोकारो में एसआरएन ग्रुप ने जैनामोड़ में स्मार्ट सिटी का निर्माण किया है, जिसका काम अब अपने फाइनल स्टेज में है. एसआरएन ग्रुप के स्मार्ट सिटी में 24 घंटे बिजली की सुविधा दी जाएगी. साथ ही यहां सोलर लाइट की सुविधा भी है. इसके अलावा चौड़ी सड़कें, खेलने के लिए जगह, स्कूल, जिम, कम्युनिटी हॉल, पाइप द्वारा गैस सप्लाई, प्यूरीफाइड वाटर, मॉल, अस्पताल, सौ प्रतिशत सिक्योरिटी के इंतजाम सहित साफ-सफाई की उचित व्यवस्था भी होगी.

Also Read: रांची के SRN Group ने पेश किया दिवाली बोनांजा ऑफर, 31 अक्टूबर तक पुरानी रेट में खरीद सकते हैं प्लॉट मेंबरशिप प्लान में शामिल लोगों को मिलती है कई सुविधाएं

एसआरएन ग्रुप आम लोगों की सहायता के लिए एक मेंबरशिप प्लान भी चला रहा है. इस प्लान के तहत आम लोगों को एसआरएन ग्रुप का सदस्य बनाया जाता है. न्यूनतम सदस्यता शुल्क 25 हजार रुपये है. जो भी इस शुल्क को देकर सदस्य बनते हैं, उन्हें एसआरएन ग्रुप की तरफ से कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. मसलन उनके लिए लोन की सुविधा है. साथ ही अगर विपरीत परिस्थिति में कोई मेंबर अपनी जमीन को बेचना चाहता है, तो एसआरएन ग्रुप उनसे वह जमीन दोगुने कीमत में खरीद भी लेती है. डॉ शर्मा ने बताया कि तीन साल के बाद शुल्क भरने वालों को एसआरएन ग्रुप का स्थायी सदस्य बना लिया जाता है.

Also Read: रांची के एसआरएन ग्रुप ने पेश किया दुर्गा पूजा स्पेशल ऑफर, 5 अक्टूबर तक पुरानी रेट में खरीद सकते हैं प्लॉट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola