भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी पर बाजार ने ली राहत की सांस, 300 अंक से ज्यादा बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2022 10:37 AM
बताते चलें कि शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी था और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 383 अंक नुकसान में रहा.
मुंबई : विभाजित यूक्रेन से मंगलवार की रात 11 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रों के पहुंचने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने भी राहत की सांस ली है. यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों और नागरिकों की स्वदेश वापसी के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को सुस्ती तोड़कर शानदार शुरुआत की है.
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 300 अंकों की अधिक तेजी के साथ 57,600 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 83 अंक चढ़कर 17,175 अंक पर खुला.
बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही करीब 1388 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 554 शेयरों में गिरावट रुख देखा गया. हालांकि, करीब 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बीपीसीएल और एमएंडएम प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे, जबकि ओएनजीसी और एलएंडटी में गिरावट देखने को मिली.
बताते चलें कि शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी था और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 383 अंक नुकसान में रहा. रूस-यूक्रेन के बीच गतिरोध बढ़ने के साथ वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से घरेलू बाजार नीचे आया. शुरुआती कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स करीब 1,300 अंक लुढ़क गया था. बाद में इसमें तेजी से सुधार आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










