ePaper

ऑल-टाइम हाई के साथ सेंसेक्स ने की शुरुआत, निफ्टी में भी 28 अंकों की बढ़त

Updated at : 26 Jun 2024 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
ऑल-टाइम हाई के साथ सेंसेक्स ने की शुरुआत, निफ्टी में भी 28 अंकों की बढ़त

Sensex

Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और ताइवान के ताइवान वेटेड में तेजी का रुख देखा गया. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार 26 जून 2024 को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 134.64 अंक चढ़कर 78,188.16 अंक के ऑल-टाइम हाई पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 28.2 अंक की बढ़त के साथ 23,749.50 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. शेयर बाजार के प्री-ओपन में सेंसेक्स 40.50 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 78094 पर खुला. हालांकि, निफ्टी 1.80 अंक या 0.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 23710.23 अंक पर पहुंच गया. मंगलवार को सेंसेक्स 712.44 अंक उछलकर 78,053.52 के नए शिखर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 183.45 अंक चढ़कर 23,721.30 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

टॉप गेनर शेयर

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, उनमें इंडिया सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, वोडाफोन आइडिया, एलएंडटी फाइनेंस, अपोलो टायर्स, सन टीवी नेटवर्क, जीएमआर एयरपोर्ट्स, कोटक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व शामिल हैं. वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों में नरम रुख देखा गया, उनमें वेदांता, टीवीएस मोटर, हिंडाल्को, ग्लेनमार्क, जिंदल स्टील, बजाज ऑटो, नाल्को, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, गेल, अपोलो हॉस्पिटल, एचडीएफसी बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, सिप्ला और अल्केम लैब शामिल हैं.

और पढ़ें: Budget: श्रमिक संगठनों ने सरकार से की OPS लागू करने की मांग, टैक्स में भी मिले छूट

एशियाई बाजारों का हाल

दुनिया के दूसरे बाजारों की बात की जाए, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और ताइवान के ताइवान वेटेड में तेजी का रुख देखा गया. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. अमेरिका का डाऊ जोंस मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. वैश्विक बाजारों में कमजोर होकर सोना 2,316.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी सोना 76 रुपये की कमजोरी के साथ 71,391 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल मजबूती के साथ 81.20 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 85.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

और पढ़ें: Gold Rate: सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी, चांदी में 400 रुपये की गिरावट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola