Interest Rate News : कौन सा बैंक दे रह है ज्यादा ब्याज, जानें यहां

Updated:
विज्ञापन
Interest Rate News : कौन सा बैंक दे रह है ज्यादा ब्याज, जानें यहां

Interest Rate News : यदि आप बैंक में पैस रखते हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां..यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ‘शगुन’ नाम से एक नया विशेष सावधि जमा लॉन्च करने का काम किया है. जानें इसके बारे में खास बातें

विज्ञापन

Interest Rate News : यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लोगों का खास ख्याल रखता है जिसने ‘शगुन’ नाम से एक नया विशेष सावधि जमा लॉन्च करने का काम किया है. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सावधि जमा ब्याज दर में भी वृद्धि की है जिसका लाभ ग्राहकों को होगा. इस बाबत बैंक की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि जमा ब्याज दर 18 नवंबर, 2022 से संशोधित है.

बैंक एफडी रेट

रेगुलर सिटीजन के लिए, बैंक 4.5% से 8.50% के बीच ब्याज दर दे रहा है. वर्तमान में ये वरिष्ठ नागरिकों को 9% पी.ए. ब्याज दर देता है. ये ब्याज दर क्रमशः 181 और 501 दिनों के लिए सावधि जमा पर बैंक देता है. वहीं खुदरा निवेशकों को समान शर्तों के लिए 8.50% दिया जाता है. प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

समय से पहले निकासी

सावधि जमा की समय से पहले निकासी के बारे मेंब भी बैंक की ओर से जानकारी दी गयी है. बैंक के अनुसार, देय ब्याज दर उस अवधि के लिए एफडी दर माइनस 1.00% होगी, जिसके लिए डिपोजिट एक्चुअल में किया गया है.

Also Read: Bank Strike: झटपट निपटा लें बैंक से जुड़े काम, वर्ना करना होगा 21 नवंबर का इंतजार
सेविंग अकाउंट के बारे में जानें

एक लाख रुपये से अधिक जमा पर यूनिटी बैंक 7% पी.ए. का भुगतान करता है. बचत खातों के लिए 1 लाख रुपये से कम जमा पर बैंक पी.ए. देता है.

अन्य बैंकों के बारे में जानें

999 दिनों के FD की बात करें तो, सूर्योदय लघु वित्त बैंक अब 8.01 प्रतिशत की ब्याज दर लोगों को दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को समान अवधि के लिए 8.26 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहक अब 1-2 साल की अवधि के लिए जमा राशी पर पर 8.35% तक अर्न कर सकते हैं. ये 15 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की राशी पर उन्हें मिलेगी. वहीं वरिष्ठ नागरिक की बात करें तो ऐसे लोग दो से तीन साल की अवधि के लिए, 15 लाख रुपये से अधिक की फिक्स्ड रेट डिपॉजिट (FD) पर 8.50% अर्न कर सकते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola