Bank Strike: झटपट निपटा लें बैंक से जुड़े काम, वर्ना करना होगा 21 नवंबर का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
Bank Strike: झटपट निपटा लें बैंक से जुड़े काम, वर्ना करना होगा 21 नवंबर का इंतजार

**EDS: SCREENGRAB FROM TWITTER VIDEO VIA @INCIndia** Akola: Congress leader Rahul Gandhi addresses a press conference during the party’s ‘Bharat Jodo Yatra’, in Akola district, Thursday, Nov. 17, 2022. (PTI Photo)(PTI11_17_2022_000096B)

हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है. हालांकि, हड़ताल से निजी क्षेत्र के बैंक प्रभावित नहीं होंगे. साथ ही अधिकारी वर्ग भी इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे.

विज्ञापन

अगर आपका बैंक से जुड़ा काम pending है और आने वाले दिनों में इसे करने की सोच रहे हैं, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि 19 नवंबर 2022 को बैंकों में देशव्यापी हड़ताल है. इस दिन बैंकों के काम ठप रह सकते हैं.

नौकरियों की आउटसोर्सिंग के विरोध में हड़ताल का आह्वान

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग के विरोध में शनिवार 19 नवंबर को हड़ताल का आह्वान किया है.

Also Read: SBI ग्राहकों को लगा झटका, बैंक ने नियमों में किये बदलाव, लोन लेना अब हुआ महंगा

हड़ताल से बैंकों का कामकाज सकता है प्रभावित

हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है. हालांकि, हड़ताल से निजी क्षेत्र के बैंक प्रभावित नहीं होंगे. साथ ही अधिकारी वर्ग भी इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे.

Also Read: Fact Check: टोल प्लाजा पर पत्रकारों को मिलेगी छूट? दिखाना होगा आईडी कार्ड, जानें वायरल मैसेज का सच

बैंक से जुड़े काम हो सकते हैं प्रभावित

बैंक हड़ताल से बैंकों में जमा, निकासी, चेक का clearing प्रभावित हो सकता है. बैंक की शाखाओं/कार्यालयों का सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है. बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब एंड सिंध बैंक समेत कई बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को 19 नवंबर को हड़ताल की स्थिति में सेवाएं प्रभावित होने के बारे में सूचित कर दिया है.

Also Read: आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया आशुतोष राणा की कविता वाला वीडियो, कैप्शन में लिखी दिल को छू लेने वाली बात

बैंक हड़ताल की वजह

दावा किया जा रहा है कि कुछ बैंकों द्वारा नौकरियों की आउटसोर्सिंग से ग्राहकों की गोपनीयता और उनकी जमा धन को लेकर जोखिम पैदा हो सकता है. कुछ बैंक औद्योगिक विवाद (संशोधन) कानून का भी उल्लंघन कर रहे हैं. आरोप है प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का जबरन स्थानांतरण किया जा रहा है.

Also Read: Good News: 80 हजार रेलवे कर्मचारियों की पदोन्नति, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola