SBI Share Price: शेयर पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, क्या अब निवेश का है सही मौका?

Updated:
विज्ञापन

SBI Share Price

SBI Share Price: SBI का मुनाफा 21,028 करोड़ रुपये के पार पहुंचा और शेयर ने नया रिकॉर्ड बनाया है. जानें आखिर कैसे बैंक ने हासिल की यह बड़ी कामयाबी और क्या है विशेषज्ञों की राय.

विज्ञापन

SBI Share Price: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इस बार कमाल कर दिया है. सोमवार 9 फरवरी को SBI के शेयरों में 5.5% की भारी तेजी देखी गई और यह 1,125 रुपये के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर (Record High) पर पहुंच गया है. बैंक ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के जो नतीजे पेश किए हैं, वे अब तक के सबसे बेहतरीन हैं.

विज्ञापन

आखिर मुनाफा इतना कैसे उछला?

इस बार SBI ने 21,028 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 25% ज्यादा है. इस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की सबसे बड़ी वजह बैंक की ब्याज से होने वाली आमदनी में बढ़ोतरी और इसके म्यूचुअल फंड बिजनेस से मिला 2,200 करोड़ रुपये का विशेष डिविडेंड रहा है. बैंक के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी का कहना है कि कामकाज के बेहतर मैनेजमेंट और खर्चों पर लगाम लगाने से यह कामयाबी मिली है.

क्या बैंक की सेहत वाकई सुधरी है?

बैंक की सबसे बड़ी उपलब्धि उसकी एसेट क्वालिटी में सुधार है. बैंक का फंसा हुआ कर्ज यानी NPA घटकर 1.57% रह गया है, जो पिछले 20 सालों में सबसे कम है. इसका सीधा मतलब यह है कि बैंक ने जो लोन दिए हैं, उनकी वसूली समय पर हो रही है. साथ ही, बैंक की कुल आमदनी भी करीब 10% बढ़कर 1.40 लाख रुपये करोड़ के पार निकल गई है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

क्या अब निवेश करना सही होगा?

भविष्य को लेकर मैनेजमेंट काफी उत्साहित है. बैंक ने आने वाले समय में लोन बांटने की रफ्तार (Loan Growth) को और बढ़ाने का फैसला किया है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि छोटे उद्योगों और खेती के क्षेत्र में बैंक की पकड़ मजबूत हो रही है. हालांकि, बाजार की हलचल और वैश्विक तनाव जैसे कुछ जोखिम जरूर हैं, लेकिन बैंक की बैलेंस शीट फिलहाल काफी मजबूत नज़र आ रही है.

ये भी पढ़ें: ‘हैलो, मैं प्रिया बोल रही हूं’ कहकर ठगी, बिटकॉइन निवेश में कर्मचारी के 70 लाख उड़े

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola