बड़ी रकम जमा करने वालों के लिए खुशखबरी, SBI ने बढ़ाई बल्क FD की दरें

एसबीआई बल्क एफडी रेट्स 2026 (Photo: Freepik)
SBI Bulk FD Rates 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी बल्क डिपॉजिट दरों में बड़ा बदलाव किया है. नई दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं. जानिए किन अवधियों पर निवेशकों को अब ज्यादा मुनाफा होगा.
SBI Bulk FD Rates 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक खास तोहफा दिया है. बैंक ने 3 करोड़ रुपये और उससे अधिक की घरेलू बल्क टर्म डिपॉजिट (Bulk FD) पर ब्याज दरों में 0.25% (25 bps) तक की बढ़ोतरी की है. ये नई दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं. अगर आप बड़ी रकम निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए कमाई का अच्छा मौका है.
किन अवधियों (Tenors) पर बढ़ा है ब्याज?
बैंक ने छोटी अवधि की जमा राशि (7 से 45 दिन) पर दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन मध्यम अवधि के निवेश पर मुनाफा बढ़ा दिया है:
- 46 दिन से 179 दिन: ब्याज 5.10% से बढ़कर अब 5.35% हो गया है.
- 180 दिन से 1 साल से कम: इसे 5.60% से बढ़ाकर 5.85% कर दिया गया है.
- 1 साल से 2 साल से कम: यहां सबसे ज्यादा फायदा है, दर 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गई है.
- ध्यान दें कि 2 साल से ऊपर की बल्क डिपॉजिट दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
सीनियर सिटीजन्स को क्या खास मिलेगा?
गुडरिटर्न्स की रेपोर्ट के अनुसार, सीनियर सिटीजन्स के लिए SBI हमेशा की तरह नरम रहा है. बल्क डिपॉजिट पर उन्हें आम जनता के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलेगा. उदाहरण के लिए, 1 साल से 2 साल की अवधि वाली बल्क FD पर सीनियर सिटीजन्स को अब 7% का शानदार ब्याज मिलेगा. साथ ही, 80 वर्ष से अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स के लिए SBI Patrons FD के तहत 10 बेसिस पॉइंट का अतिरिक्त लाभ भी मिलता रहेगा.
क्या आम निवेशकों (Retail FD) की दरों में भी बदलाव हुआ है?
जी नहीं, 3 करोड़ रुपये से कम वाली रिटेल FD की ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है; ये 15 दिसंबर 2025 वाली पुरानी दरों पर ही स्थिर हैं. रिटेल ग्राहकों के लिए 2 से 3 साल की FD पर सबसे अधिक 6.40% ब्याज मिल रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन्स को 5 से 10 साल की जमा पर 7.05% तक का रिटर्न मिल रहा है.
निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
- पेनल्टी: बल्क डिपॉजिट को समय से पहले निकालने (Premature Withdrawal) पर 1% का जुर्माना लगेगा.
- अमृत वृष्टि: 444 दिनों वाली इस खास स्कीम पर 6.45% से 6.60% के बीच ब्याज मिल रहा है.
- ग्रीन डिपॉजिट: पर्यावरण के अनुकूल निवेश के लिए SBI ‘ग्रीन रुपया टर्म डिपॉजिट’ भी ऑफर कर रहा है.
ये भी पढ़ें: MSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब मशीनरी और एक्सपोर्ट के लिए लोन के नियम हुए आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










