ePaper

SBI ATM से कैश निकालने के नियम बदले, साथ रखना होगा रजिस्टर्ड मोबाइल, विस्तार से पढ़ें ये अपडेट

Updated at : 18 Sep 2020 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
SBI ATM से कैश निकालने के नियम बदले, साथ रखना होगा रजिस्टर्ड मोबाइल, विस्तार से पढ़ें ये अपडेट

SBI ATM Cash withdrawal new rules changes todays : अगर आप डेबिट कार्ड (SBI DEbit Card) के जरिए एटीएम से पैसे की निकासी करने जा रहे हैं, तो अभी से ही आप अपने साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाना मत भूलिए. इसका कारण बहुत साफ है कि आज यानी 18 सितंबर यानी शुक्रवार से SBI ATM Cash withdrawal rules यानी एटीएम से पैसा निकालने के नियम बदल गए हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के नए नियम के अनुसार, अब आप बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number) के आप एटीएम से पैसे की निकासी नहीं कर सकते हैं. दरअसल, बैंक की ओर से यह कदम ग्राहकों के साथ होने वाले साइबर क्राइम और धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है.

क्या है नया नियम?

एसबीआई द्वारा एटीएम से पैसों की निकासी के लिए 18 सितंबर से नियमों में बदलाव किए जाने के बाद उसका कोई भी ग्राहक जब अपने साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाएगा, तभी पैसा निकाल सकेगा. क्योंकि, एटीएम से होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से एसबीआई ने वन टाइम पासवर्ड (OTP) आधारित एटीएम से निकासी सुविधा को चौबीसों घंटे लागू करने का फैसला किया है. यह सुविधा देश भर के सभी एसबीआई एटीएम पर लागू होगी. इससे पहले बैंक ने 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी पर ओटीपी आधारित नकदी निकासी को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पेश किया था. यह नियम 1 जनवरी से लागू किया गया था. अब इस सुविधा का विस्तार किया जा रहा है.

कैश विदड्रावल के लिए करना होगा ये काम

अब 10,000 रुपये या ज्यादा की राशि के लिए एसबीआई के डेबिट कार्डधारकों को हर बार अपनी डेबिट कार्ड पिन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालना होगा. बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 24×7 ओटीपी आधारित नकदी निकासी की सुविधा को पेश करने के साथ एसबीआई ने एटीएम नकदी लेनदेन में अपने सुरक्षा के स्तर को और मजबूत किया है. बैंक के मुताबिक, इस सुविधा को पूरा दिन लागू करने से एसबीआई डेबिट कार्डधारक धोखाधड़ी, अप्रमाणित निकासी, कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग आदि का शिकार होने से बचेंगे.

अब ओटीपी से निकलेगा पैसा

बैंक की इस सुविधा के जरिए एसबीआई एटीएम से नकदी निकासी की प्रक्रिया मौजूदा प्रक्रिया से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगी. ओटीपी आधारित निकासी सुविधा एसबीआई कार्ड से अन्य बैंक के एटीएम से नकदी निकासी पर लागू नहीं होगी. ओटीपी आधारित प्रक्रिया के तहत जब कार्डधारक एसबीआई एटीएम में निकाली जाने वाली राशि डालेगा, तो एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी डालने का विकल्प सामने आ जाएगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से भेजे गए ओटीपी डालने के बाद पैसे की निकासी हो जाएगी.

6 करोड़ से अधिक लोगों को होगा फायदा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की पूरे भारत में करीब 22,000 शाखाएं हैं और एटीएम/सीडीएम नेटवर्क का आंकड़ा 58,500 से ज्यादा है. एसबीआई के करीब 6.6 करोड़ ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, 1.5 करोड़ ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं. 30 सितंबर 2019 तक एसबीआई का डिपॉजिट बेस 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का था.

Also Read: 18 सितंबर से एटीएम से कैश निकालने के नियम बदलेंगे, रजिस्टर्ड मोबाइल भी रखना होगा साथ

Posted By : Vishwat sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola