Sarkari Naukri: रेलवे में भर्ती का मौका, इन पदों पर करें आवेदन, जानिए उम्र सीमा और कितनी मिलेगी सैलरी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Sep 2022 8:37 PM
Sarkari Naukri: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने अपने आधिकारिक साइट पर वेकैंसी निकाली है. संयुक्त महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, एचआरडी के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अगले महीने की 25 तारीख यानी 25 अक्टूबर, 2022 तक अपना आवेदन दे सकते हैं.
Sarkari Naukri, Indian Railway: अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करने के इच्छुक है तो भारतीय रेलवे (Indian Railway) आपके सपनों को पंख दे सकता है. जी हां, भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका है. कलिंगा टीवी के मुताबिक, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने अपने आधिकारिक साइट- https://irctc.com/ वेकैंसी निकाली है. रेलवे ने संयुक्त महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, एचआरडी के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है.
आवेदन की अंतिम तारीख: संयुक्त महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, एचआरडी के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अगले महीने की 25 तारीख यानी 25 अक्टूबर, 2022 तक अपना आवेदन दे सकते हैं. उम्मीदवार संयुक्त महाप्रबंधक या उप महाप्रबंधक या फिर मानव संसाधन विकास पद के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं.
आवेदन के लिए योग्यता: जो भी शख्स रेलवे के लिए इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहता है उसे भारतीय रेलवे के कार्मिक विभाग में कार्यरत ग्रुप ए या ग्रुप बी का अधिकारी होना चाहिए. या उसे आरबीएसएस कैडर के रेलवे बोर्ड में कार्यरत अधिकारी होना चाहिए.
उम्र सीमा और कितना मिलेगी वेतन: रेलवे में इस जॉब के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के मुताबिक, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जिन उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा उन्हें 15600 रुपये से 39100 रुपये प्रति माह वेतन और 6600 से लेकर 5400 (स्तर- 10/11) सीपीसी 6 के रूप में दिया जाएगा.
क्या-क्या मिलेगा भत्ता: चयनित उम्मीदवारों को आईआरसीटीसी की ओर से कई प्रकार के भत्ते और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. उम्मीदवारों को वेतन प्लस प्रतिनियुक्ति भत्ता, आईआरसीटीसी नीति के अनुसार सभी भत्तों का लाभ. इसके अलावा चिकित्सा भत्ता जो कि मूल वेतन का 7 फीसदी होगा. वहीं, यूनिफ़ॉर्म फिटमेंट अलाउंस भत्ता मिलेगा.
Also Read: फर्जी भारतीय पासपोर्ट मुहैया कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










