ePaper

Rules Changing in September: सितंबर में बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

Updated at : 30 Aug 2023 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Rules Changing in September: सितंबर में बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

Rules Changing in September: सितंबर के महीने में कई बदलाव होने वाले हैं. सरकार के द्वारा क्रेडिट कार्ड से लेकर फ्री आधार अपडेट तक के नियम में बदलाव किया जा रहा है. इन चेंज का सीधा असर आपकी जेब पर परने वाला है. इसके साथ ही, कुछ बदलाव ऐसे हैं जो आपको काफी प्रभावित कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

सर्कुलेशन से बाहर हो जाएंगे दो हजार के नोट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा मई के महीने में घोषणा की गयी थी कि दो हजार के नोट सर्कुलेशन से बाहर हो जाएंगे. शीर्ष बैंक ने दो हजार के नोट को जमा करने की समय सीमा 30 सितंबर तय की है.

undefined

एक्सिस मैग्नस क्रेडिट कार्ड

अभी तक एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को फ्री में मैग्नस क्रेडिट कार्ड (Axis Magnus Credit Card) देता था. मगर, अब बैंक के द्वारा इसके लिए ग्राहकों से वार्षिक शल्क लिया जाएगा. ये शुल्क एक सितंबर से लगाया जाएगा.

undefined

आधार कार्ड अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 14 सितंबर से लोगों को फ्री आधार अपडेट की सेवा को बंद करने जा रहा है. ऐसे में यूआईडीएआई ने लोगों के आग्रह किया है कि जिन लोगों ने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है वो 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को जरूर अपडेट करवा लें.

undefined

पैन-आधार लिंक

अगर आपने अभी तक अपना पैन और आधार कार्ड लिंक नहीं किया है तो जरूर करवा लें. सरकार के द्वारा ये साफ कर दिया गया है कि जिन लोगों ने अपना पैन और आधार लिंक नहीं कराया है, एक अक्टूबर से उनका पैन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, उनका बैंक खाता भी बंद कर दिया जाएगा.

undefined

डीमैट अकाउंट नामांकन

सेबी (SEBI) ने ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंटहोल्डर्स के लिए नामांकन करने या फिर नामांकन से वापस लेने की समयसीमा 30 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी है.

undefined

एसबीआई वीकेयर

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के स्पेशल सीनियर सीटिजन एफडी (Senior Citizen FD) स्कीम की समय सीमा 30 सिंतबर 2023 है. ऐसे में 30 सितंबर तक सीनियर सिटीजन्स इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इसमें एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी के दर से इंटरेस्ट मिलता है. बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस एफडी स्कीम का नाम एसबीआई वीकेयर है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola