ePaper

Rules Changing in 2024: सिम कार्ड से लेकर UPI तक के बदलेंगे नियम, नए साल में जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Updated at : 01 Jan 2024 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Rules Changing in 2024: सिम कार्ड से लेकर UPI तक के बदलेंगे नियम, नए साल में जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Rule Changing in 2024: नये साल में कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं. जो आपकी आम जिंदगी और जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं. आइये जानते हैं साल 2024 में कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

Rules Changing in 2024: पूरी दुनिया ने उत्साह के साथ 2024 का स्वागत किया है. इस साल से लोगों को काफी उम्मीद भी है. मगर क्या आप जानते हैं कि नये साल में कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं. जो आपकी आम जिंदगी और जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं. आइये जानते हैं साल 2024 में कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं.

undefined

इनकम टैक्स की आज आखिरी तारीख

आयकर विभाग के द्वारा फाइन के साथ वित्त वर्ष 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स देने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की गयी है. अगर आपने अपना आयकर रिटर्न अभी तक दाखिल नहीं किया है तो तुरंत करें क्योंकि, इसके बाद आयकर विभाग के द्वारा लोगों को चिंहित करके नोटिस भेजा जा सकता है.

Also Read: RBI New Rule: बैंक और NBFC के लिए अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट में निवेश होगा मुश्किल, रिजर्व बैंक कड़े किये नियम
undefined

फ्रीज हो सकता है बैंक लॉकर

आप अगर किसी बैंक में लॉकर सेवा का उपयोग कर रहे हैं और अभी तक अपना बैंक लॉकर एग्रीमेंट अपडेट नहीं किया है तो आपके लिए परेशानी हो सकती है. बैंक चाहे तो एग्रीमेंट रिन्यू नहीं करने तक आपका लॉकर फ्रीज कर सकती है. इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर है. हालांकि, इसके बाद भी एग्रीमेंट को अपडेट किया जा सकता है. इसके लिए बैंक के द्वारा कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

undefined

बंद होने वाले हैं यूपीआई

जनवरी में हजारों यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) आईडी बंद होने वाले हैं. बैंकों के के द्वारा ऐसे यूपीआई आईडी को बंद किया जाएगा जिसका इस्तेमाल एक साल से नहीं किया गया है. ये आदेश नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के द्वारा दिया गया है. संस्थान ने ये कदम फ्रॉड को रोकने के लिए उठाया है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई खाता है तो फट से आज ही उसका इस्तेमाल कर लें.

undefined

राजस्थान में मिलेगा सस्ता सिलेंडर

राजस्थान में एक जनवरी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलने वाला है. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने वहां चुनाव से पहले घोषणा की थी कि अगर वो जीतकर राज्य में आती है तो उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की कटौती करेगी. इससे पहले वहां लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर मिलता था.

undefined

सिम कार्ड लेने का नियम बदला

सिम कार्ड की खरीदारी करने वाले लोगों को सरकार के द्वारा सहुलियत दी जा रही है. अब ग्राहकों को पेपरलेस केवाईसी की सुविधा दी जा रही है. वर्तमान नियम के अनुसार, ग्राहकों को डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना पड़ता था, इसके प्रोसेस में थोड़ा वक्त लगता था. डिजिटल वेरिफिकेशन से पूरी प्रक्रिया सरल और ज्यादा सुरक्षित हो गयी है.

undefined

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नये साल के पहले महीने में लगभग आधे महीने बैंक की छुट्टी रहने वाली है. बैंक करीब 14 दिन बंद रहेगा. ऐसे में आपके पास अगर कोई जरूरी काम है तो उसे तुरंत निपटा लें. इसके साथ ही, छुट्टियों को देखकर आप अपना काम प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola