Rinku Singh Net Worth: 13 करोड़ मिलते ही रिंकू ने बदल लिया ठिकाना, जाने ठाठ-बाट
Published by : Abhishek Pandey Updated At : 07 Nov 2024 9:49 AM
Rinku Singh With House Key
Rinku Singh Net Worth: 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में जन्मे रिंकू ने साधारण परिवार से संघर्ष का सफर तय कर 13 करोड़ की कमाई से नया आशियाना बनाया.
Rinku Singh Net Worth: रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर, 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ. एक साधारण परिवार में पले-बढ़े रिंकू का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा. पांच भाई-बहनों में मझले रिंकू के पिता खानचंदर सिंह, एलपीजी सिलेंडर वितरण का काम करते थे. उनका परिवार सीमित संसाधनों में जीवनयापन करता था, लेकिन अलीगढ़ स्टेडियम के पास रहने से क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बढ़ता गया. स्टेडियम के पास का माहौल ही उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता था.
Also Read: Black Potatoes: आधा भारत नहीं जानता है काला आलू की खेती, देती है मोटी कमाई
करियर
रिंकू सिंह ने घरेलू स्तर पर उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया और अंडर-16 से लेकर अंडर-23 तक खेला. 2014 में 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू किया. 2018-19 के रणजी सीजन में उन्होंने 953 रन बनाए, जिससे उनकी पहचान बनी. आईपीएल में उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब से शुरुआत की और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए. 2023 में, उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा, जहां एक मैच में आखिरी पांच गेंदों पर लगातार छक्के जड़कर मैच जिताया.

संपत्ति और आय
रिंकू सिंह की कुल संपत्ति 2024 में $0.85 मिलियन (लगभग 7-8 करोड़ रुपये) है. उनकी मासिक आय 5 लाख रुपये और वार्षिक आय 60 लाख रुपये है. उनकी आय का मुख्य स्रोत आईपीएल वेतन, बीसीसीआई के अनुबंध, और ब्रांड एंडोर्समेंट से है. हालांकि, वर्तमान में उनकी अधिकांश आय आईपीएल से ही आती है.
ब्रांड एंडोर्समेंट और कार कलेक्शन
रिंकू सिंह के पास अभी बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट नहीं हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह संभावना है कि आने वाले समय में उन्हें कई ब्रांड प्रमोशन मिल सकते हैं. उनके कार कलेक्शन में टोयोटा और हुंडई की गाड़ियां हैं, लेकिन वह इस मामले में अन्य खिलाड़ियों की तरह बड़ी संख्या में गाड़ियां नहीं रखते.
Also Read: Ravindra Jadeja Net Worth: संपत्ति हो तो ऐसी, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की शाही ठाट-बाट वाली जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










