Reliance देशभर में खोलेगी फूड चेन, भारत आ रहा यह फेमस ग्लोबल ब्रांड

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संयुक्त बयान के अनुसार, घरेलू बाजार में ‘प्रेट ए मोंजेएर’ ब्रांड के कारोबार को शुरू करने और मजबूती देने के लिए दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी.

विज्ञापन

Reliance Brands Ltd Pret A Monger Deal: रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने ताजा भोजन और जैविक कॉफी शृंखला का संचालन करने वाली ‘प्रेट ए मोंजेएर’ के साथ एक समझौता किया है.

विज्ञापन

इस संबंध में जारी संयुक्त बयान के अनुसार, घरेलू बाजार में ‘प्रेट ए मोंजेएर’ ब्रांड के कारोबार को शुरू करने और मजबूती देने के लिए दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी. प्रेट ए मोंजेएर ने अपना कारोबार वर्ष 1986 में शुरू किया था.

Also Read: Mukesh Ambani Resigns: मुकेश अंबानी का Reliance Jio से इस्तीफा, पुत्र आकाश को मिली कमान

कंपनी वर्तमान में ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोप और एशिया सहित कुल नौ देशों में कारोबार करती है और उसके कुल 550 स्टोर हैं. रिलायंस ब्रांड्स के प्रबंध निदेशक दर्शन मेहता ने कहा, प्रेट के साथ हमारी साझेदारी भारत में खाद्य और पेय उद्योग की मजबूत विकास क्षमता के लिए है.

कंपनी भारतीय उपभोक्ताओं की नब्ज पर बारीकी से नजर रखती है. ग्राहकों में खाने को लेकर जागरूकता बढ़ी है और ताजा भोजन नया चलन बन रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola