ePaper

पीएम कुसुम योजना के जरिए खेतों में लहलहाएंगी फसल, पूरी तरह से लागू होने के बाद किसानों को ऐसे मिलेगा लाभ

Updated at : 07 Jan 2021 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम कुसुम योजना के जरिए खेतों में लहलहाएंगी फसल, पूरी तरह से लागू होने के बाद किसानों को ऐसे मिलेगा लाभ

Budget 2021 : अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कहा था कि किसानों को बिजली ग्रिड से सोलर पंप लगाने के लिए मदद की जाएगी.

विज्ञापन

Budget 2021 : वित्त वर्ष 2020-21 के लिए संसद में बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि देश के 20 लाख किसानों को प्रधानमंत्री कुसम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत सोलर पंप लगाने में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी. अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कहा था कि किसानों को बिजली ग्रिड से सोलर पंप लगाने के लिए मदद की जाएगी. हालांकि, वित्त मंत्री के इस ऐलान के करीब एक साल बाद भी यह महत्वाकांक्षी योजना अभी पूरी तरह से लागू नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस योजना को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने के बाद लाखों किसानों को फायदा मिलेगा.

2018 के बजट में सरकार ने की थी कुसुम योजना का ऐलान

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2018-19 के लिए संसद में पेश बजट में ही किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना (Kusum Yojana) का ऐलान किया गया था, लेकिन इसे वर्ष 2019 के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से मंजूरी दी गई थी. एक साल पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 के अपने भाषण में इस कुसुम योजना के विस्तार का ऐलान किया था.

2019 में की गई योजना शुरुआत

बता दें कि कृषि क्षेत्र में बिजली संकट से जूझ रहे देश के लाखों किसानों को आसानी से ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से इस योजना का संचालन किया जा रहा है. मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत की गई थी. इसके लिए सरकार की ओर से करीब 34,422 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था.

किसानों को केवल 10 फीसदी रकम का करना है भुगतान

बजट 2020 के अनुसार, सरकार की ओर से पीएम किसान योजना पर कुल 1.40 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान जाहिर किया गया था. इसमें से करीब 40 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार को योगदान करना था, जबकि इतनी ही रकम खर्च करनी थी. वहीं, इस योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को सोलर पंप की खरीद पर कुल लागत का केवल 10 फीसदी रकम का भुगतान करना है.

पहले चरण में 27 लाख से अधिक किसानों को देना है सोलर पंप

सरकार की योजना के अनुसार, पीएम कुसुम स्कीम के पहले फेज में डीजल के पंपों को सोलर पंप में तब्दील करना है. जिन इलाकों में बिजली के ग्रिड नहीं है, वहां पर सरकार की कुसुम योजना के तहत किसानों को करीब 17.5 लाख सोलर पंप सेट प्रदान किए जाएंगे. इसके साथ ही, जिन क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था है, उन इलाकों के करीब 10 लाख किसानों को नए पंप सेट प्रदान किए जाएंगे.

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप हासिल करने के लिए किसान सरकारी वेबसाइट https://mnre.gov.in/ पर आवेदन देने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी.

Also Read: Budget 2021 में आम करदाताओं को वित्त मंत्री से है ढेर सारी उम्मीदें, कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा सकती है सरकार

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola