डाकघर की इस योजना में बेहतरीन ब्याज के साथ मिलती है टैक्स से छूट, जानिए इसके फायदे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डाकघर की राष्ट्रीय बचत योजना में निवेश करने में किसी प्रकार का जोखिम नहीं रहता. अगर आप सबसे सुरक्षित निवेश की स्कीम खोज रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : अगर आप टैक्स से छूट पाने के लिए किसी विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आप डाकघर से मिलने वाले राष्ट्रीय बचत योजना (एनएससी) में निवेश का विकल्प चुन सकते हैं. डाकघर की यह बचत योजना लोगों को बेहतरीन ब्याज के साथ ही टैक्स से छूट का लाभ दिलाती है. आइए, जानते हैं इस योजना के बारे में…

विज्ञापन

कितना सुरक्षित है राष्ट्रीय बचत योजना

डाकघर की राष्ट्रीय बचत योजना में निवेश करने में किसी प्रकार का जोखिम नहीं रहता. अगर आप सबसे सुरक्षित निवेश की स्कीम खोज रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. इसका कारण यह है कि यह डाकघर की छोटी बचत योजनाओं का ही हिस्सा है. इसमें किए गए निवेश पर टैक्स में भी छूट मिलती है.

कैसे करें निवेश?

राष्ट्रीय बचत पत्र में 5 साल का मिनिमम लॉक-इन पीरियड होता है. इसका अर्थ यह है कि आपके द्वारा किए गए निवेश को 5 साल तक निकाला नहीं जा सकता. वहीं इसमें तीन तरीके से निवेश किया जा सकता है, जिसमें पहला खुद के लिए या किसी नाबालिग के लिए निवेश कर सकते हैं. दूसरा, जिसमें कोई भी दो लोग मिलकर निवेश कर सकते हैं और तीसरे विकल्प में दो लोग मिलकर निवेश करते है, लेकिन मैच्योरिटी पर पैसे केवल एक निवेशक को दिए जाते हैं.

कितना कर सकते हैं निवेश?

डाकघर की राष्ट्रीय बचत पत्र योजना में 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलती है. इस स्कीम में 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है. वहीं, इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.

Also Read: Post Office Account: बंद करना चाहते हैं पोस्ट ऑफिस अकाउंट, तो जान लें ये जरूरी बात
टैक्स में छूट

राष्ट्रीय बचत पत्र में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तरह हर साल 1.5 लाख र��पये तक के निवेश पर टैक्स में छूट मिलती है. वहीं, टैक्सेबल इनकम होने पर कुल आय में से राशि काट ली जाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola