PNB Customer Alert: पंजाब नेशनल बैंक के ATM, डेबिट कार्ड पर निकासी की बढ़ सकती है सीमा, जानिए नयी लिमिट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Nov 2022 9:45 PM
पंजाब नेशनल बैंक के आधिकारिक वेबसाइट में जो जानकारी दी गयी है, उसके अनुसार मास्टरकार्ड, रुपे और वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड के सभी प्लैटिनम वेरियंट के लिए एटीएम से दैनिक नकद निकासी की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये किया जा सकता है.
पंजाब नेशनल बैंक में अगर आपका खाता है, तो यह खबर आपके लिए उपयोगी हो सकती है. PNB अपने खाताधारकों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में है. बैंक से और एटीएम से नकद निकासी को लेकर बहुत जल्द बड़ी खबर मिलने वाली है. बैंक ने कहा कि जल्द की एटीएम और डेविड कार्ड से लेनदेन की सीमा में बदलाव हो सकता है.
एटीएम और बैंक से नकद निकासी की सीमा बढ़कर हो सकती है 1 लाख रुपये
पंजाब नेशनल बैंक के आधिकारिक वेबसाइट में जो जानकारी दी गयी है, उसके अनुसार मास्टरकार्ड, रुपे और वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड के सभी प्लैटिनम वेरियंट के लिए एटीएम से दैनिक नकद निकासी की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये किया जा सकता है. इसके अलावा पीओएस की सीमा को भी 1 लाख 25 हजार से बढ़ाकर 3 लाख करने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही रुपे सिलेक्ट और वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड के लिए एटीएम से नकद निकासी की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1,50,000 रुपये किये जाने की जानकारी है. जबकि इन कार्ड पर पीओएस से नकद निकासी की सीमा 1 लाख 25 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किये जाने की तैयारी चल रही है.
Also Read: May I Help You! बोलकर एटीएम से पैसे उड़ा रहे साइबर फ्रॉड, पुलिस ने जो कहा जानकर रह जाएंगे हैरान…
क्या है वर्तमान में नकद निकासी की सीमा
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए वर्तमान समय में दैनिक नकद निकासी की सीमा 25,000 रुपये है. जबकि एक बार में केवल 20 हजार रुपये की निकासी कर सकते हैं. जबकि दैनिक पीओएस की सीमा 60,000 रुपये है. यह सीमा केवल बैंक द्वारा जारी रुपे और मास्टर क्लासिक डेबिट कार्ड पर लागू होती है.
पीएनबी ने ग्राहकों से कार्ड सेफ्टी के लिए दिया टिप्स
पीएनबी ने अपने ग्राहकों से कार्ड सेफ्टी को लेकर भी सुझाव दिया. बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा कि अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड और बैंक से जुड़ी निजी जानकारी किसी से भी शेयर न करें. बैंक की ओर से बताया गया कि कई बार साइबर अपराधी कार्ड की सीमा बढ़ाने को लेकर ग्राहकों को फोन करते हैं और ठगी का शिकार बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










