गर्मी आने से पहले घर पर लगाएं सोलर सिस्टम, सरकार देगी सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी राहत

Updated at : 06 Feb 2026 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
PM Surya Ghar Bijali Yojana

PM Surya Ghar Bijali Yojana

PM Surya Ghar Bijali Yojana: भीषण गर्मी की दस्तक से पहले बिजली बिल की टेंशन खत्म करने का सुनहरा मौका है. 3kW सोलर सिस्टम लगवाने पर सरकार 78,000 रुपए की भारी सब्सिडी दे रही है. जानिए कैसे इस बार गर्मियों में आप बिना किसी खर्च के मुफ्त बिजली का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Bijali Yojana: फरवरी का महीना अब कुछ ही दिनों में जाने वाला है और सूरज के तेवर अब धीरे-धीरे कड़े होने लगे हैं. कुछ ही हफ्तों में भीषण गर्मी दस्तक देने वाली है, जिसके साथ ही घरों में AC और कूलरों का शोर बढ़ जाएगा. लेकिन इस ठंडी हवा के साथ आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल पसीने छुड़ा देता है. अगर आप इस बार गर्मियों में बिल की चिंता किए बिना चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो सोलर पैनल लगवाने का यह सबसे सही समय है.

गर्मी आने से पहले क्यों है सोलर पैनल लगवाना समझदारी?

जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे सोलर इंस्टॉलेशन की डिमांड बढ़ जाती है, जिससे वेंडर्स के पास वेटिंग टाइम बढ़ सकता है. अभी सोलर प्लांट लगवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आने वाली पूरी गर्मियों में आप अपनी खुद की बिजली पैदा करेंगे और ग्रिड पर आपकी निर्भरता कम हो जाएगी.

एक मिडिल क्लास परिवार के लिए पावर पैक

गर्मी के दिनों में जब पंखे, फ्रिज और एयर कंडीशनर (AC) लगातार चलते हैं, तो औसत घर की खपत 300 से 500 यूनिट तक पहुंच जाती है. ऐसे में 3 किलोवॉट (3kW) का सोलर सिस्टम एक परफेक्ट मैच है. यह न केवल आपके घर का पूरा लोड उठाएगा, बल्कि फालतू बिजली को ग्रिड में वापस भेजकर आपके बिल को जीरो की ओर ले जाएगा.

जानें सरकार कितना देगी सब्सिडी

2026 में एक स्टैंडर्ड 3kW सोलर सिस्टम की लागत 1.5 लाख रुपए से 2.2 लाख रुपए के बीच है. लेकिन आपको पूरा पैसा अपनी जेब से नहीं देना है. PM सूर्यघर योजना के तहत सरकार इस पर 78,000 रुपए की फिक्स्ड सब्सिडी दे रही है.

  • सब्सिडी के बाद यह सिस्टम आपको मात्र 82,000 रुपए से ₹1.2 लाख के आसपास पड़ेगा.
  • बिजली की बचत के जरिए यह पैसा अगले 3-4 सालों में ही वसूल हो जाएगा.

छत को बनाएं अपना पावर हाउस

सोलर पैनल लगवाने के लिए बस आपको सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा. याद रखें कि सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए केवल प्रमाणित (Certified) सोलर वेंडर से ही पैनल लगवाएं और इंस्टॉलेशन के बाद वेरिफिकेशन जरूर करवाएं.

Also Read: सावधान! कहीं आपका आधार कार्ड तो नहीं हुआ रद्द? सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ कार्ड

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola