सावधान! कहीं आपका आधार कार्ड तो नहीं हुआ रद्द? सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ कार्ड

Aadhar Card
Aadhar Card: फर्जीवाड़े पर लगाम कसते हुए मोदी सरकार ने देश के 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड रद्द कर दिए हैं. मुख्य रूप से मृत व्यक्तियों के डेटा का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए यह बड़ी कार्रवाई की गई है. जानिए घर बैठे कैसे चेक करें कि आपका आधार कार्ड अब भी एक्टिव है या नहीं.
Aadhar Card: भारत में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि डिजिटल जीवन की चाबी बन चुका है. राशन से लेकर पेंशन तक, हर सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए यह अनिवार्य है. लेकिन इसकी बढ़ती जरूरत के साथ फर्जीवाड़े का खतरा भी बढ़ा है. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा क्लीनिंग अभियान चलाकर 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार कार्डों को डीएक्टिवेट (बंद) कर दिया है.
क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधार डेटाबेस को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है. केंद्रीय आईटी मंत्री जितिन प्रसाद ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में देश में लगभग 134 करोड़ आधार धारक हैं. इस सफाई अभियान का मकसद उन आधार कार्डों को सिस्टम से हटाना था जिनका गलत इस्तेमाल हो सकता था.
किनका आधार हुआ बंद?
आईटी मंत्री के अनुसार, रद्द किए गए अधिकांश आधार कार्ड उन लोगों के थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है. अक्सर जालसाज मृत व्यक्तियों के आधार का उपयोग करके सरकारी सब्सिडी, पेंशन और अन्य योजनाओं का गलत फायदा उठाते थे. इन 2.5 करोड़ कार्डों के बंद होने से अब सरकारी धन की चोरी रुकेगी और डेटा पूरी तरह अपडेटेड रहेगा.
इस फैसले से आम आदमी को क्या मिलेगा?
सरकार की इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के कई दूरगामी फायदे होंगे:
- सरकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो इसके असली हकदार हैं.
- बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन में धोखाधड़ी की गुंजाइश कम होगी.
- आधार डेटा सटीक होने से नागरिकों का डिजिटल सेवाओं पर विश्वास बढ़ेगा.
घर बैठे चेक करें आपका आधार एक्टिव है या नहीं?
अगर आप भी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड सुरक्षित है, तो इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Check Aadhaar Validity’ या ‘Aadhaar Verification’ के विकल्प को चुनें.
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें.
- Proceed पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके आधार का स्टेटस आ जाएगा.
- यदि वहां हरा टिक (Green Tick) आता है, तो इसका मतलब है कि आपका आधार Active है.
आधार को अपडेट रखना है जरूरी
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने आधार की जानकारी (जैसे मोबाइल नंबर और पता) अपडेट करते रहें. यदि आपका आधार 10 साल पुराना है, तो उसे दोबारा सत्यापित करना सुरक्षा के लिहाज से बेहतर है.
Also Read: बदल गए डिजिटल पेमेंट के नियम, अब 10 सेकंड में होगा भुगतान, जानें 1 फरवरी से क्या-क्या बदला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




