ePaper

अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी: भारत बने 5जी तकनीक का निर्यातक, बोले क्वालकॉम के सीईओ आमोन

Updated at : 23 Sep 2021 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी: भारत बने 5जी तकनीक का निर्यातक, बोले क्वालकॉम के सीईओ आमोन

पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया की जानी-मानी कंपनियों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की और उन्हें भारत में उनकी कंपनी के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया.

विज्ञापन

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में आयोजित बैठक में क्वालकॉम के सीईओ ने कहा कि वह भारत में 5G समेत कई क्षेत्रों में निवेश करना चाहते हैं. क्वालकॉम के प्रेसिडेट और सीईओ क्रिस्टियानो आर आमोन ने 5जी, पीएम वाणी और अन्य कार्यक्रमों में निवेश करने की इच्छा जतायी है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया की जानी-मानी कंपनियों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की और उन्हें भारत में उनकी कंपनी के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया. क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो आमोन ने भारत की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कार्यक्रम में सहभागिता की इच्छा व्यक्त की. आमोन ने पीएम मोदी से कहा कि भारत बहुत बड़ा बाजार है और वहां असीम संभावनाएं हैं.

क्वालकॉम के प्रमुख ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत में सेमीकंडक्टर के बारे में बातचीत हुई. यह बातचीत का अहम हिस्सा रहा. आमोन ने कहा कि भारत में मोबाइल इकोसिस्टम विकसित करने पर भी चर्चा हुई. क्वालकॉम के सीईओ ने कहा कि भारत के साथ मिलकर अब तक जो भी काम हमने किये हैं, उससे हम बेहद संतुष्ट हैं.

क्रिस्टियानो आर आमोन ने पीएम मोदी के साथ मीटिंग करने के बाद कहा कि यह बहुत अच्छी बैठक थी. भारत के साथ सहभागिता पर हमें गर्व है. हमने 5जी तकनीक और उसको बढ़ावा देने पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमने चर्चा की कि किस तरह से भारत में 5जी तकनीक तेजी से आगे बढ़े और आने वाले दिनों में भारत इसका निर्यातक बने.

क्वालकॉम से NAVIK जैसी तकनीक चाहते हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी ने क्वालकॉम के प्रमुख के साथ अपनी मीटिंग के दौरान उन्हें बताया कि भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने क्वालकॉम से आग्रह किया कि वह भारत के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का हिस्सा बने और ठीक उसी तरह से सक्रिय भागीदारी निभाये जैसा, उसने NAVIK के मामले में किया था.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्वालकॉम ने भारत की प्रतिभा को सम्मन दिया है. उस पर विश्वास किया है. इसलिए भारत उसके साथ मिलकर निर्माण कर सकते हैं. श्री मोदी ने भारत सरकार की नयी ड्रोन नीति का भी जिक्र किया. कहा कि भारत के उभरते बाजार में क्वालकॉम को सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की पांच कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की और उन्हें भारत में निवेश करने का आमंत्रण दिया. उन्हें बताया कि भारत डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रहा है और इस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के लिए निवेश के बड़े अवसर उपलब्ध हैं. पीएम मोदी ने एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, फर्स्ट सोलर के सीईओ मार्क आर विडमार व अन्य कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola