PM Mudra Yojana: 4500 रुपये में पायें 10 लाख का लोन, जानिए वायरल मैसेज का सच

Updated:
विज्ञापन

Fact-Check

सोशल मीडिया में एक लेटर तेजी से वायरल किया जा रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी नजर आ रही है. लेटर में दावा किया जा रहा है कि कोई भी वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग फीस 4500 रुपये देकर मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन ले सकता है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया में एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन आसानी से मिल सकता है. इसके लिए केवल 4500 रुपये खर्च करने होंगे. हम आपको वायरल मैसेज के बारे में पूरी सच्चाई यहां बताने वाले हैं.

क्या है वायरल मैसेज में

सोशल मीडिया में एक लेटर तेजी से वायरल किया जा रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में जानकारी दी गयी है. लेटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी नजर आ रही है. लेटर में दावा किया जा रहा है कि कोई भी वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग फीस 4500 रुपये देकर मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन ले सकता है.

Also Read: Fact Check: क्या ‘UDYAM रजिस्ट्रेशन’ के लिए देने होंगे 2,700 रुपये, जानें खबर के पीछे की सच्चाई

क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई

पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने मुद्रा योजना को लेकर वायरल मैसेज की पड़‍ताल की. जिसमें पाया गया कि 10 लाख रुपये लोन दिलाने का जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने वायरल लेटर को फेक बताया. पीआईबी ने यह भी बताया कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है.

साइबर अपराधी लोग को जाल में फंसाने के लिए अपना रहे नये-नये हथकंडे

साइबर अपराधी लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए आजकल नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं. थोड़ी से चूक और लोगों के खाते से लाखों-करोड़े रुपये साफ हो जा रहे हैं. सोशल मीडिया वायरल मैसेज या खबरों पर तबतक विश्वास न करें, जबतक उसकी पूरी तरह से सत्यता की पुष्टि नहीं हो जाती. लोगों से हमेशा यह अपील की जाती रही है कि कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी या अपने बैंक से जुड़ी जानकारी किसी से साझा न करें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola