ePaper

PM Kusum Yojana: सरकार सोलर पंप खरीदने के लिए देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

Updated at : 21 Sep 2023 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kusum Yojana: सरकार सोलर पंप खरीदने के लिए देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

PM Kusum Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा देश के अन्नदाता किसानों को आर्थिक रुप से सबल बनाने के लिए कई योजना और आर्थिक सहायता दी जा रही है.

विज्ञापन
undefined

PM Kusum Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा देश के अन्नदाता किसानों को आर्थिक रुप से सबल बनाने के लिए कई योजना और आर्थिक सहायता दी जा रही है. ऐसी ही एक महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया है. इस योजना का नाम पीएम कुसुम योजना रखा गया है.

undefined

PM Kusum Yojana: पीएम कुसुम योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य है किसानों को सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का लाभ देना. इसका पूरा नाम किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (KUSUM). इस योजना के अंतर्गत किसानों को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने के लिए सौर ऊर्जा से संबंधित कई उपायों का समर्थन किया जाता है.

undefined

योजना के तहत किसानों को सौर पम्प स्थापित करने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है. यह पम्प सोलर ऊर्जा का उपयोग करके जल का निकास करने के लिए उपयोगी हैं. पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को 90 प्रतिशत तक पंप की खरीद पर सब्सिडी दी जाती है.

undefined

पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत किसान अपनी सौर प्यानल से बिजली उत्पादित कर सकते हैं और इसे अपनी जरूरतों के लिए उपयोग कर सकते हैं या बिक्री कर सकते हैं.

undefined

केंद्र सरकार की योजना के तहत किसान अपने सौर ऊर्जा प्रणालियों का उपयोग करके बैटरी चार्ज कर सकते हैं और इसे आय के रूप में प्राप्त कर सकते हैं. यह योजना किसानों को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने का उद्देश्य रखती है, जो उनके कृषि उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकता है. कुसुम योजना के तहत, सरकार ने अलग-अलग उपायों के लिए वित्तीय समर्थन प्रदान करने का उद्देश्य रखा है, जो सौर ऊर्जा के लिए विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

undefined

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, रजिस्ट्रेशन की कॉपी, ऑथराइजेशन लेटर, जमीन की जमाबंदी की कॉपी, चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी नेटवर्थ सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है. इसके बाद, सरकार के द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola