PM Kisan Scheme: अटक सकती है 14वीं किस्त! चेक कर लें स्टेटस, कहीं यह अपडेट तो नहीं आया
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Mar 2023 12:32 PM
New Delhi: A farmer during the 'Kisan Garjana' rally, organised by Bharatiya Kisan Sangh (BKS), at Ramleela Maidan in New Delhi Monday, Dec. 19, 2022. The primary demand of the farmers is remunerative prices on the basis of input cost, rollback of GST on all kinds of farming activities and withdrawal of permission for GM crops. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI12_19_2022_000177A)
13वीं किस्त के तहत केंद्र सरकार ने देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में करीब 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डाली. किसानों को अब 14वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन 14 किस्त के लिए जरूरी है कि आप एक बार अपना स्टेटस चेक कर लें कि कहीं आपके पास योजना से जुड़ा कोई अपडेट तो नहीं आया है.
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त लगभग सभी किसानों के खातों में आ गई है. अब किसानों को 14 वीं किस्त का इंतजार है. 13 वीं किस्त मोदी सरकार ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में किसानों के खाते में क्रेडिट की थी. होली से पहले मिली सौगात से किसानों की खुशी दोगुनी हो गई थी. वहीं, 13वीं किस्त के बाद अब किसान अपने 14 वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन 14 किस्त के लिए जरूरी है कि आप एक बार अपना स्टेटस चेक कर लें कि कहीं आपके पास योजना से जुड़ा कोई अपडेट तो नहीं आया है.
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार साल में तीन बार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये के तीन किस्त डालती है. यानी किसानों के खाते में सरकार साल के 6 हजार रुपये डालती है. छोटे किसानों को आर्थिक सहायता करने के लिए सरकार यह योजना चला रही है. 13वीं किस्त के तहत केंद्र सरकार ने देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में करीब 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डाली. किसानों को अब 14वीं किस्त का इंतजार है.
कब आएगी 14वीं किस्त की रकम: 13वीं किस्त मिलने के बाद किसान अब 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि 13वीं किस्त सरकार ने साल 2023 फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी की थी. इससे पहले साल 2022 के अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए गए थे. वहीं, 11वीं किस्त के पैसे मई 2022 में जारी किए गये थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार अप्रैल से लेकर मई के आखिरी सप्ताह के बीच 14 वीं किस्त के पैसे जारी किए जा सकते हैं.
किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस: स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर क्लिक करें. इसके बाद आपको स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस वाला एक ऑप्शन दिखाई देगा, इसपर आप क्लिक कर दें. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाईल नंबर दर्ज कर दें. आपके स्क्रीन कर एक कैप्चा कोड आएगा, इसे भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें. इसके बाद स्क्रीन पर आपका स्टेटस आ जाएगा. अब स्टेटस के सामने ई केवाईसी, लैंड सीडिंग और पात्रता के आगे अगर यस लिखा है तो निश्चिंत हो जाएं 14वीं किस्त आपके खाते में आएगी, लेकिन अगर तीनों में से किसी के आगे नो लिखा तो आपका पैसा अटक सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










