ePaper

PM Kisan Updates: ऐसे किसानों की अटक सकती है 12वीं किस्‍त, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे

Updated at : 13 Aug 2022 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Updates: ऐसे किसानों की अटक सकती है 12वीं किस्‍त, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे

Amritsar: A farmer inspects his wheat field before harvesting, ahead of the upcoming festival of 'Vaisakhi', in Amritsar, Tuesday, April 5, 2022. (PTI Photo)(PTI04_05_2022_000156B)

PM Kisan Updates: वैसे लोगों के भी 12वीं किस्त के पैसे अटकने तय है, जिन लोगों ने गलत तरीके से इस योजना में आवेदन करा लिया है. यदि आपने पहले कुछ किस्त का लाभ लिया है, तो जाहिर है कि आपके नाम कभी भी नोटिस जारी किया जा सकता है. ऐसी जानकारी है कि आपको किस्त के पैसे लौटाने पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 12th Installment Date: कुछ दिनों के बाद पीएम किसान योजना की 12वीं किस्‍त किसानों के खाते में पहुंचने वाली है. इससे पहले कुछ ऐसी बातें हैं जिसे आपको जानना जरूरी है. ऐसा ना हो कि आपके खाते में पैसे नहीं आये. दरअसल किसानों के लिए केंद्र की मोदी सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना रखा गया है. इस योजना के तहत किसानों को केंद्र की मोदी सरकार मदद पुहंचाती है. हालांकि कुछ ऐसे किसान भी है जो 12वीं किस्‍त से वंचित रह सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे…

किस तरह के किसान रह सकते हैं 12वीं किस्त से वंचित जानें

-दरअसल यदि आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवायी है, तो आपको मिलने वाली 12वीं किस्त के अटकने के चांस हैं. आपको बता दें कि इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 थी.

-यदि आपने पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्‍त अपने डाटा में कोई गलत जानकारी भर दी है, तो हो सकता है कि आप किस्त के पैसे से वंचित रह जाएं.

-यदि आपके आधार कार्ड और फॉर्म में भरे नाम की स्पेलिंग में गलती है या आपके द्वारा दी गयी बैंक खाते की जानकारी सही नहीं होने पर आपके पैसे अटक सकते हैं.

-वैसे लोगों के भी 12वीं किस्त के पैसे अटकने तय है, जिन लोगों ने गलत तरीके से इस योजना में आवेदन करा लिया है. यदि आपने पहले कुछ किस्त का लाभ लिया है, तो जाहिर है कि आपके नाम कभी भी नोटिस जारी किया जा सकता है. ऐसी जानकारी है कि आपको किस्त के पैसे लौटाने पड़ सकते हैं.

12वीं किस्त के कब तक आने के आसार

ई-केवाईसी की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है. अब योजना से जुड़े लाभार्थियों यानी पात्र किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. नियमों के हिसाब से 12वीं किस्त के पैसे अगस्त माह से नवंबर महीने के बीच किसानों के खातों में डाले जाते हैं. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में जो बात कही गयी है उसके अनुसार तो अगस्त महीने में ये केंद्र की मोदी सरकार जारी कर सकती है. आपको बता दें कि अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11 किस्त लाभार्थियों के खाते में आ चुके हैं. वहीं, अब 12वीं किस्त जारी की जाएगी. 12वीं किस्‍त में भी 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola