PM Kisan Yojana: खत्म हुआ इंतजार! 2 अगस्त को किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार, देखें लेटेस्ट अपडेट

Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Jul 2025 11:37 AM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 20th Insatllment

PM Kisan Yojana: देशभर के किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. जून में आने वाली किस्त किसानों को जुलाई में भी नहीं मिली. ऐसे में अब 20वीं किस्त की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. 2 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसानों के खाते में 2 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है. उनका इंतजार अब फाइनली 2 अगस्त को खत्म होने वाला है. क्योंकि, 2 अगस्त को उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त भेज दी जाएगी. इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है. इस बार किसानों के खाते में 20वीं किस्त वाराणसी से भेजी जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों के खाते में योजना के पैसे भेजेंगे.

X पर दी गई जानकारी | PM Kisan Yojana

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर Agriculture INDIA ने पोस्ट के जरिए बताया है कि, “अब और इंतजार नहीं! PM-Kisan की 20वीं किस्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुंचेगी. मैसेज टोन बजे तो समझिए आपके खाते में किसान सम्मान की धनराशि पहुंच गई है.” इस पोस्ट के बाद से यह साफ है कि 2 अगस्त को किसानों के खाते में 2000 हजार रुपये आ जाएंगे.

क्या है PM Kisan Yojana?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN Yojana) के जरिए देश भर के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत किसानों के खाते में साल भर में 6000 हजार रुपये भेजे जाते हैं. योजना की राशि किसानों के खाते में 3 किस्त के रूप में हर चार महीने पर भेजी जाती है. इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त लगभग देश के 9.3 करोड़ किसानों को भेजी जाएगी. हालांकि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त उन्हीं किसानों के खाते में भेजी जाएगी, जिनकी केवाईसी (e-KYC) और भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी है.

किस्त की राशि न अटके इसलिए तुरंत करा लें ये काम

  • अगर आप किसान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो बैंक जाकर पता करवाएं कि आपका आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं. अगर नहीं है तो तुंरत करवाएं.
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) या पास के किसी सीएससी केंद्र में जाकर करवा लें.
  • अगर भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है तो समय रहते ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से इसे करवा लें.

यह भी पढ़ें: बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा है ये सरकारी स्कीम, 8 करोड़ भारतीयों की बनी पहली पसंद, ऐसे करें ऑनलाइन एनरोल

यह भी पढ़ें: UPI New Rules: गूगलपे, फोनपे और पेटीएम यूजर्स ध्यान दें! 1 अगस्त से लागू होंगे यूपीआई के ये 5 नए नियम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola