PM Kisan Yojana: जानें कब आ सकता है खाते में 13वीं किस्त का पैसा ? जरूर करवा लें ये दो काम नहीं तो...

New Delhi: A farmer during the 'Kisan Garjana' rally, organised by Bharatiya Kisan Sangh (BKS), at Ramleela Maidan in New Delhi Monday, Dec. 19, 2022. The primary demand of the farmers is remunerative prices on the basis of input cost, rollback of GST on all kinds of farming activities and withdrawal of permission for GM crops. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI12_19_2022_000177A)
PM Kisan Yojana Latest Updates: अबतक किसानों के खातों में 12 किस्त भेजे जा चुके हैं और लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है. जानें कब तक आ सकती है 13वीं किस्त की राशी किसानों के खातों में
PM Kisan Yojana 13 kist Update : यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको इस योजना की अगली किस्त यानी 13वीं किस्त का इंतजार जरूर होगा. तो आइए आपको इससे जुड़ी जानकारी देते हैं. दरअसल यह योजना केंद्र की मोदी सरकार चलाती है और गरीब किसानों को कुछ आर्थिक मदद देती है. इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने बाद 2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खातों में मोदी सरकार भेजती है. इसका मतलब यह है कि साल में किसानों के खातों में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किये जाते हैं.
अबतक किसानों के खातों में 12 किस्त भेजे जा चुके हैं और लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है. आइए जानते हैं कि 13वीं किस्त कब तक किसानों में आ सकती है और किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी माह में ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे केंद्र की मोदी सरकार डाल सकती है. हालांकि, अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
ये दो काम करवाना किसानों के लिए है जरूरी
ई-केवाईसी: यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो ध्यान से और समय रहते ई-केवाईसी जरूर करवा लें. अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त के पैसे अटकने के चांस हैं. पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है. यदि आप ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं. यही नहीं घर बैठे किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी ई-केवाईसी कराने में आप सक्षम हैं.
Also Read: PM Kisan Yojana: कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है पीएम किसान का अगला किस्त
भू-सत्यापन: यदि आप चाहते हैं कि आपको मिलने वाली अगली किस्त नहीं अटके तो फिर आपको ध्यान से भू-सत्यापन करवा लेना चाहिए. जिन लाभार्थियों ने ये नहीं करवाया है, वो अगली किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं. यदि आपने अभी तक भू-सत्यापन नहीं करवाया तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय जाएं और इसे करवा लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




