ePaper

PM Kisan Yojana: कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है पीएम किसान का अगला किस्त

Updated at : 16 Jan 2023 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है पीएम किसान का अगला किस्त

pm-kisan-yojana

PM Kisan Yojana 13vin kist date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट को पहले अपने कंप्यूटर पर ओपन करना होगा.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process: यदि आपको पीएम किसान के पैसे नहीं मिल पा रहे हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…केंद्र की मोदी सरकार कुछ दिनों के बाद किसानों के खातों में अगली किस्त डालने वाली है यानी 13वीं किस्त किसानों के खातों में आने वाले हैं. आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के खाते में 6 हजार रुपये डालती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ मदद मिल सके.

ताकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त नहीं अटके

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त नहीं अटके इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीज कर लेना चाहिए. आइए आपको बताते हैं इसके बारे में..

-पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको मिलने वाला पैसा अटक सकता है. इसलिए आपको भू-सत्यापन करवा लेना चाहिए. यदि आपने अपना भू-सत्यापन अब तक नहीं कराया है, तो योजना का लाभ लेते रहने के लिए ये जरूर करवा लें. यह काम कराने से अगर आप चूक जाते हैं, तो आप योजना के लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं. भू-सत्यापन के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाएं और अपना काम करवा लें.

-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है. ऐसा नहीं करने की स्थिति में आप 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं. योजना में ई-केवाईसी आप नजदीकी जनसेवा केंद्र या खुद भी कराने में सक्षम हैं.

PM Kisan Yojana के Registration की प्रक्रिया

-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को पहले अपने कंप्यूटर पर ओपन करना होगा.

-वेबसाइट जैसे ही ओपन होगा इसके बाद आपकी स्क्रीन पर फॉर्मर्स कॉर्नर नजर आएगा.

-अब New Farmer Registration के विकल्प का चयन कर लें.

-इतना करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा. इसके बाद आप जरूरी डिटेल्स भर दें.

-इतना करने के बाद इमेज कोड को दर्ज करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करने का काम करें.

-कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आ जाएगा. इस ओटीपी को दर्ज करें.

-इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी ओटीपी आएगा. इसे दर्ज कर दें.

-ओटीपी जैसे ही दर्ज करेंगे. इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा. यहां अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज कर दें.

-इतना करने के बाद मांगे जा रहे दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड कर दें.

-इस प्रोसेस को करने के बाद सेव बटन पर क्लिक करने का काम करें.

-इतना करने के बाद आपको रेफरेंस और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा.

-उपरोक्त प्रक्रिया करने के आप आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola