PM Kisan Yojana: क्या अब किसानों को सालाना मिलेंगे 10,000 रुपये? जानिए वायरल दावे का सच
खेत में बैठा किसान, फोटो AI
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो पर यकीन न करें जिसमें पीएम किसान योजना के तहत सालाना 10,000 रुपये मिलने का दावा किया गया है. जानिए इस भ्रामक खबर की सच्चाई और पाएं सही जानकारी.
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का किसान भाई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि किसान भाइयों को अब पीएम किसान योजना के तहत सालाना 10,000 रुपये मिलेंगे. आइये जानते हैं वायरल दावे का क्या है सच?
PM Kisan Yojana: 20 सेकंड के वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये सालाना की जा सकती है.
किसानों को सालाना 10,000 रुपये मिलने के दावे का क्या है सच?
@pmkisanofficial ने वायरल वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें बताया कि वायरल दावा पूरी तरह से भ्रामक है. पोस्ट में किसानों को जागरूक करते हुए कहा गया है कि PM KISAN के तहत सालाना ₹10,000 मिलने की भ्रामक खबरों से सावधान रहें!
- वायरल दावा: सालाना ₹10,000
- सही जानकारी: पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000, जो तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं. सही जानकारी के लिए, केवल सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें.
- वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए