ePaper

किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त जल्दी ही किसानों के खाते में आयेगी, लिस्ट में अपना नाम चेक किया क्या?

Updated at : 26 Nov 2021 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त जल्दी ही किसानों के खाते में आयेगी, लिस्ट में अपना नाम चेक किया क्या?

किसान सम्मान निधि योजना का पैसा दिसंबर महीने में सरकार किसानों के खाते ट्रांसफर करवायेगी. जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को किसानों के खाते में योजना का पैसा ट्रांसफर होने वाला है.

विज्ञापन

तीनों कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान करके सरकार ने किसानों को बड़ी खुशी दी है और अब सरकार किसानों की खुशी दोगुनी करने वाली है. जी हां किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त का पैसा जल्दी ही किसानों के खाते में आने वाला है.

जानकारी के अनुसार संभवत: दिसंबर महीने में सरकार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना का पैसा डलवाने वाली है. जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को किसानों के खाते में योजना का पैसा ट्रांसफर होने वाला है.

किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत किसानों को सहायता पहुंचाने के लिए सरकार सीधे उनके खाते में पैसा ट्रांसफर करवाती है, ताकि बिचौलिया से बचा जा सके. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, लेकिन अबतक आपने किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो आप आनलाइन इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं. अगर आपकी किसी भूल की वजह से आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो आप उसे भी सुधार सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

  • 15 दिसंबर को आने वाली है किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त

  • सालाना किसानों को 6000 रुपये दिया जाता है

  • आधार कार्ड और जमीन के दस्तावेज हैं जरूरी

किसान सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ उन्हीं किसानों को लाभ मिलता है जिनका नाम लाभुकों की लिस्ट में शामिल होता है. अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले यह चेक कर लें कि आपका नाम लाभुकों की लिस्ट में हो.

Also Read: कोरोना वायरस का नया वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक, इन देशों से आने वालों पर सरकार की पैनी नजर

किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको योजना के अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां जाकर आप Farmers Corner पर क्लिक करें. इस सेक्शन में आपको Beneficiaries List दिखेगा,जहां क्लिक करके आप अपना नाम खोज सकते हैं. यहां आपको अपना नाम जिलावार ढूंढ़ना होगा.

अगर आपका नाम इस योजना के लिए रजिस्टर्ड नहीं है, तो आप घबराएं नहीं बस अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner पर क्लिक करें. उसके बाद न्यूज रजिस्ट्रेशन के काॅलम पर जाकर अपना आधार नंबर और तमाम डिटेल भर दें. बस आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola