ePaper

PM Kisan Updates: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आयी यह अच्‍छी खबर

Updated at : 05 May 2022 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Updates: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आयी यह अच्‍छी खबर

Amritsar: A farmer inspects his wheat field before harvesting, ahead of the upcoming festival of 'Vaisakhi', in Amritsar, Tuesday, April 5, 2022. (PTI Photo)(PTI04_05_2022_000156B)

PM Kisan Latest Updates: ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया को लेकर अच्‍छी बात ये है कि किसानों को राहत देते हुए ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि को सरकार ने बढ़ाने का काम किया है.

विज्ञापन

PM Kisan Latest Updates : ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” का इंतजार यदि आप कर रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. जी हां…मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगले हफ्ते किसानों के खाते में केंद्र सरकार पैसा डाल सकती है. 11वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे किसानों को जल्‍द ही अच्‍छी खबर मिलने की उम्मीद है. हालांकि पीएम किसान योजना की 11 किस्त का इंतजार कर रहे लोगों को ध्‍यान देने की जरूरत है. यदि वे इस योजना का लाभ लगातार पाना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि पैसा उनके अकाउंट में पहुंचे तो ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया को जल्‍द से जल्‍द करवा लें.

ई-केवाईसी (E-KYC) की अंतिम तारीख

ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि को सरकार ने पिछले दिनों बढ़ा दिया है. पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट की गई जानकारी पर नजर डालें तो, अब 22 मई, 2022 तक यह प्रक्रिया किसान पूरी कर सकते हैं. आपको बता दें कि इससे पहले अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 थी. यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं. यदि आपने ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं करवाया तो आपकी अगली किस्त लटक सकती है. आइए आपको आज हम इसकी प्रक्रिया बताते हैं.

ई-केवाईसी का आसान तरीका जानें

-सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान पर टैप करें और वहां pmkisan.gov.in टाइप करने का काम करें.

-अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज नजर आयेगा. इसके नीचे जाएं और यहां आपको e-KYC लिखा नजर आएगा.

-इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर टैप करने का काम करें.

-अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालने का काम करें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी भेजा जाएगा. इसे दिए गए बाक्स में सही से टाइप करें.

Also Read: रेपो रेट के तत्काल प्रभाव से बढ़ने का क्‍या पड़ेगा आप पर असर जानें

-इसके बाद एक बार फिर आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहा जाएगा. ऐसा करने के बाद अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा. इसे भरें और सबमिट करने का काम करें.

-यदि सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आपको नजर आएगा. अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है. आप आधार सेवा केंद्र जाएं और इसे ठीक करा लें.

-यदि आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज नजर आएगा.

11वीं किस्त आ सकती है इस वक्‍त

यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये देती है जो उनके खाते में 2000-2000 की तीन किस्तों में भेजा जाता है. इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई तक आती है. वहीं दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola