PM Kisan Status: आने वाली है पीएम किसान की 12वीं किस्त, ई-केवाईसी के बारे में जान लें ये बात

Amritsar: A farmer inspects his wheat field before harvesting, ahead of the upcoming festival of 'Vaisakhi', in Amritsar, Tuesday, April 5, 2022. (PTI Photo)(PTI04_05_2022_000156B)
PM Kisan Scheme: अब किसान 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन किसानों को 12वीं किस्त लेने से पहले एक जरूरी काम कर लेना चाहिए. लाभुकों को राशि पाने के लिए अपना ई-केवाईसी (eKYC) अपडेट करना जरूरी है. योजना के पैसे आपके खाते में आए इसके लिए आपको 31 जुलाई 2022 से पहले ई-केवाईसी (eKYC) करानी होगी.
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त अब आने वाली है. इस किस्त का किसान बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस योजना की 11वीं किस्त आ चुकी है जबकि 11वीं किस्त कई किसानों के खातों में नहीं पहुंचीं. इसके पीछे की वजह है ई-केवाईसी…आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को केन्द्र सरकार साल में तीन बार 2 हजार रुपये की राशि खाते में देती है. हर चार महीने के अंतराल में सरकार किसानों के खाते में पैसे डालने का काम करती है. यहां चर्चा कर दें कि योजना की राशि उन्हीं किसानों को दी जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर है. पीएम किसान सम्मान निधि की रकम गलत हाथों में न पड़े इसके लिए सरकार की ओर से कुछ खास इंतजाम किये गये हैं.
केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए कुछ खाका तैयार किया है. इसमें जो किसान आते हैं सरकार उनके खातों में ही पैसे डालती है. जो खाका तैयार किया गया है उसके तहत वैसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है और भूमि अभिलेखों में जिनके नाम नहीं है, उन किसानों को सरकार पैसा मुहैया कराती है. जिसने पास इससे ज्यादा जमीन है और उनके नाम राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के भूमि अभिलेखों में हैं सरकार उन्हें इस योजना का लाभ नहीं देती.
यहां चर्चा कर दें कि किसान सम्मान निधि की 11 वी किस्त जारी की जा चुकी है. अब किसान 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन किसानों को 12वीं किस्त लेने से पहले एक जरूरी काम कर लेना चाहिए. लाभुकों को राशि पाने के लिए अपना ई-केवाईसी (eKYC) अपडेट करना जरूरी है. योजना के पैसे आपके खाते में आए इसके लिए आपको 31 जुलाई 2022 से पहले ई-केवाईसी (eKYC) करानी होगी. यदि आपने समय रहते इसे नहीं किया तो हो सकता है, पैसा आपके खाते में नहीं पहुंचे. ई-केवाईसी (eKYC) अपडेशन की पूरी जानकारी पीएम किसान पोर्टल (pm kisan.gov.in) पर दी गई है.
पीएम किसान योजना (Kisan Yojana) के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. फिर एक नया पेज ओपन हो जाएगा. नए पेज पर अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की पूरी जानकारी दर्ज करने की जरूरत है. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी. जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
Also Read: Indian Railways Updates: 149 ट्रेनों को रेलवे ने कर दिया कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट यहां
उल्लेखनीय है कि किसानों को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से एक साल में तीन बार सम्मान निधि (Kisan Yojana) का पैसा दिया जाता है. केंद्र सरकार किसानों को पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीत जारी करती है. वहीं, किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के खाते में आते हैं. इसी तरह तीसरी किस्त सरकार 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी करती है. यानी केन्द्र सरकार 12वीं किस्त की रकम अगस्त और सितंबर महीने के बीच किसानों के खातों में पैसा डाल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




