PM Kisan Samman Nidhi के लाभुकों को मिलेगा हर महीने पेंशन, तुरंत करें ये काम

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 15 Oct 2023 10:44 AM

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: देशभर के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा अन्नदाताओं के खाते में साल में छह हजार रुपये दिये जाते हैं. मगर, अब केंद्र सरकार किसानों की आमदनी और आर्थिक सहायता बढ़ाने पर विचार कर रही है.

विज्ञापन
undefined

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojana) की भी शुरूआत की गयी है. इस योजना के तहत, ऐसे किसान जिनकी आयु 60 साल से ज्यादा है उन्हें हर महीने पेंशन का लाभ दिया जाता है. इससे वृद्ध किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है.

undefined

पीएम किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाते वक्त ही, पीएम किसान मानधन योजना का रजिस्ट्रेशन ऑटोमेटिक हो जाता है. इसके बाद, किसान के खाते में छह हजार रुपये पीएम किसान सम्मान योजना की राशि के साथ तीन हजार रुपये पीएम किसान मानधन के भी आते हैं.

undefined

पीएम किसान मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसानों को अलग से किसी तरह की राशि का भुगतान करने की जरूरत नहीं है. योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं. साथ ही, आपको न्यूनतम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये तक का निवेश करना होगा. उसके बाद, 60 की उम्र पार करते ही आपका पेंशन शुरू हो जाएगा.

undefined

पीएम किसान मानधन योजना का लाभ पाने के लिए हर महीने का न्यूनतम निवेश जरूरी है. अगर, पीएम किसान योजना के तहत आपको साल में छह हजार मिलते हैं और पीएम किसान मानधन योजना के तहत आप 2400 रुपया निवेश करते हैं तो आपके पास 3600 रुपये बचेंगे. मगर, 60 वर्ष की आयू के बाद आपको सालाना 42 हजार रुपये का लाभ मिलेगा.

undefined

पीएम किसान मानधन योजना के तहत मंथली पेंशन स्कीम में कोई भी 18 से 40 वर्ष तक का व्यक्ति आवेदन कर सकता है. योजना के तहत 60 वर्ष के बाद किसान के खाते में हर महीने 3000 रुपये आते हैं.

undefined

पीएम किसान मानधन योजना एक सरकारी योजना है जो किसानों को सामर्थ्य करने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का उद्देश्य रखती है. यह योजना 2019 में भारतीय सरकार द्वारा शुरू की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य छोटे और साक्षर किसानों को एक सामर्थ्य वृत्ति द्वारा जीवन यापन करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है.

undefined

योजना के अंतर्गत, सरकार स्थानीय स्तर पर उत्साहित करने, निवेशकों को सहायता करने और उन्हें अपनी योजनाओं में समर्थन देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमें आयोजित कर सकती है. भार्थी नियमित अंतराल पर निशित राशि जमा करते हैं, जिससे उनके व्यक्तिगत वित्त को सुरक्षित रूप से बचाया जा सकता है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola