ePaper

PM Kisan Samman Nidhi : कहीं लटक ना जाए आपके पीएम किसान की 9वीं किस्त, जान लें ये जरूरी बात

Updated at : 13 Jul 2021 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi : कहीं लटक ना जाए आपके पीएम किसान की 9वीं किस्त, जान लें ये जरूरी बात

PM Kisan Samman Nidhi 2021 Latest Updates : यदि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी के रूप में दर्ज है और अगली किस्त के इंतजार में हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. यदि आपके खाते में अप्रैल-जुलाई की 2000 रुपये की किस्त नहीं भेजी गई है तो हो सकता है आपके डाक्यूमेंट में कोई कमी होने के कारण यह बाधा उत्पन्न हुई हो.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi 2021 Latest Updates : यदि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी के रूप में दर्ज है और अगली किस्त के इंतजार में हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…यदि आपके खाते में अप्रैल-जुलाई की 2000 रुपये की किस्त नहीं भेजी गई है तो हो सकता है आपके डाक्यूमेंट में कोई कमी होने के कारण यह बाधा उत्पन्न हुई हो.

जैसे, हो सकता है आपके आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में कुछ गलत हो. यदि ऐसा हुआ तो आपके खाते में आने वाली किस्तें भी नहीं भेजी जाएगी. ऐसी गलती को आप घर बैठे दुरुस्त करने में सक्षम हैं. इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भी जाने की आवश्यकता नहीं है. आइए आपको बताते हैं आसान तरीका जिससे आपको परेशानी नहीं होगी….

-PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

-आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज कर दें और इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करने का काम करें.

-यदि आपका केवल नाम गलत दर्ज है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक करने में सक्षम हैं.

Also Read: Gold Price News : नौ हजार से ज्यादा गिरी कीमत, सोना खरीदने का अच्छा मौका, जानिए ताजा भाव

-यदि कोई और गलती है तो इसके लिए आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करने का काम करें.

-इसे अलावा वेबसाइट पर दिए गए Helpdesk ऑप्शन पर क्लिक करके आप आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद जो भी गलतियां हैं, उन्हें सुधार करने में सक्षम हैं. जैसे आधार नंबर में सुधार, स्पेलिंग में गलती ऐसी तमाम गलतियों को ठीक आप आसानी से कर सकते हैं. आपके पैसे क्यों खाते में नहीं भेजे गये हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी, ताकि आप गलतियों को सुधार कर सकें.

नोट : इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है. इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच लाभुक के खाते में आती है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola