ePaper

1 करोड़ को Naukari जल्द, कॉरपोरेट मंत्रालय के साथ काम कर रहा सीआईआई

Updated at : 02 Oct 2024 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
NALCO Recruitment 2025

NALCO Recruitment 2025

PM Internship Scheme: कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस योजना के लिए यूजर फ्रेंडली प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की है. यह एक सेंटर के तौर में काम करेगा और कंपनियों तथा इच्छुक प्रशिक्षुओं के बीच एक कड़ी होगा.

विज्ञापन

PM Internship Scheme: नौकरी की तलाश करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है. वह यह है कि देश के 1 करोड़ युवाओं को जल्द ही नौकरी मिल सकती है. इसके लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को रोजगार देने पर काम कर रहा है. सीआईआई ने कहा है कि वह बजट में घोषित पीएम इंटर्नशिप योजना को लागू कराने के लिए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के साथ मिलकर काम कर रहा है. पीएम इंटर्नशिप योजना का लक्ष्य अगले पांच साल में 500 टॉप सीएसआर कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है.

युवाओं को एमएसएमई में मिलेगी नौकरी

सीआईआई ने कहा कि वह सरकार और उद्योग के बीच एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में कार्य कर रहा है और पीएम इंटर्नशिप योजना का प्रभावी तरीके से लागू करने पर काम कर रहा है. पीएम इंटर्नशिप योजना भारत में युवाओं को वास्तविक दुनिया के कारोबारी माहौल से परिचित कराने के बाद उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाएगी. सीआईआई ने कहा कि इस योजना से उद्योग जगत को भी लाभ होगा, क्योंकि इससे कुशलता पूर्वक काम के लिए तैयार युवाओं की एक खेप तैयार होगी. इन्हें इंटर्नशिप के बाद बड़े और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) में रोजगार मिल सकेगा.

कॉरपोरेट मंत्रालय ने शुरू की यूजर फ्रेंडली प्लेटफॉर्म

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने इस योजना के लिए यूजर फ्रेंडली प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की है. यह एक सेंटर के तौर में काम करेगा और कंपनियों तथा इच्छुक प्रशिक्षुओं के बीच एक कड़ी होगा. इससे योजना के लिए आवेदन तथा भागीदारी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा. सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि उद्योगों में प्रतिभा की बढ़ती कमी के कारण पीएम इंटर्नशिप योजना एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है. युवाओं को नौकरी के दौरान प्रशिक्षण प्रदान कर यह उन्हें उभरते उद्योग की मांगों को पूरा करने के लिए तैयार करेगी. साथ ही यह सुनिश्चित करेगी कि व्यवसायों को कुशल तथा चुस्त भावी वर्कफोर्स तक पहुंच मिले, जिससे प्रगति और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Credit Card: क्रेडिट कार्ड के चक्कर में बर्बाद हो रहे लोग, लोन लेकर भर रहे बिल

1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप

सीआईआई के चेयरमैन और आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करने के साथ यह योजना भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए कुशल कार्यबल तैयार करेगी. पीएम इंटर्नशिप योजना कौशल अंतर को पाटने और भारत में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक परिवर्तनकारी अवसर का प्रतिनिधित्व करती है.

इसे भी पढ़ें: NPS Vatsalya में खुल गई लॉटरी, दो हफ्ते में बच्चों के खुल गए 33,000 खाते

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola