अग्रिम मोर्चे के सैनिकों की संचार सेवा को बढ़ावा देने के लिए 5G का इस्तेमाल करने की योजना

Published by : Agency Updated At : 07 Aug 2022 8:30 AM

विज्ञापन

थल सेना अग्रिम मोर्चे के सैनिकों की संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 5G सेवा का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है, जो सामरिक युद्धक्षेत्र में आवश्यक होगी.

विज्ञापन

5G Services For indian Army: थल सेना अग्रिम मोर्चे के सैनिकों की संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 5G सेवा का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है, जो सामरिक युद्धक्षेत्र में आवश्यक होगी. रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि हाल में सशस्त्र बलों में 5G के क्रियान्वयन पर एक संयुक्त सेवा ने अध्ययन किया तो थल सेना के लिए इसे सबसे जरूरी माना गया. अध्ययन पूरा हो गया है और इसकी सिफारिशों का अध्ययन सेना के तीनों अंगों- थल सेना, नौसेना, वायु सेना द्वारा किया जा रहा है.

सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना सामरिक युद्धक्षेत्र में अभियानों में सहयोग के लिए 5G का इस्तेमाल करेगी. उन्होंने कहा कि उच्च बैंडविड्थ और 5G का बेहतर नेटवर्क अग्रिम मोर्चे के सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण संचार सेवा के काफी अनुकूल है.

एक अगस्त को, देश में 5G दूरसंचार स्पेक्ट्रम की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में 1.5 ट्रिलियन रुपये की रिकॉर्ड बोली लगी. इसमें मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने 88,078 करोड़ रुपये की बोली के साथ बेचे गए सभी एयरवेव्स का लगभग आधा हिस्सा हासिल किया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola