ePaper

Petrol-Diesel Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आपके शहर का भाव

Updated at : 04 Apr 2022 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आपके शहर का भाव

Mumbai: A biker passes through a filling station in Mumbai, Wednesday, March 23, 2022. The prices of petrol and diesel have been hiked by 80 paise per litre, for the second consecutive day on Wednesday. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_23_2022_000167A)

Petrol-Diesel Price 4 April: मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 118.83 प्रति लीटर ग्राहकों को मिल रहा है जबकि डीजल की कीमत यहां 103.07 प्रति लीटर हो चुकी है. यदि आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो इसका तरीका बहुत ही आसान है. आप केवल एक SMS के जरिए कीमत का पता लगाने में सक्षम हैं.

विज्ञापन

Petrol & Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमत में सप्ताह के पहले दिन यानी आज फिर बढ़ोतरी देखने को मिली. राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के भाव में सोमवार को 40 पैसे की वृद्धि की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.81 प्रति लीटर ग्राहकों को मिल रहा है जबकि डीजल की कीमत यहां 95.07 प्रति लीटर हो चुकी है.

इसी तरह कारोबारी नगरी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 118.83 प्रति लीटर ग्राहकों को मिल रहा है जबकि डीजल की कीमत यहां 103.07 प्रति लीटर हो चुकी है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 84 पैसा जबकि डीजल की कीमत में 43 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.


एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. दो सप्ताह से भी कम समय में कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से नौवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

ऐसे चेक करें अपने शहर का भाव

यदि आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो इसका तरीका बहुत ही आसान है. आप केवल एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगाने में सक्षम हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजने की जरूरत होती है. यदि आपको अपने शहर का RSP कोड नहीं पता तो जानने के लिए यह यहां क्लिक करें.

Also Read: Gold Price News: सोना में अभी निवेश करने से पहले पढ़ लें यह खबर, क्‍या है जानकारों की राय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola