ePaper

अब डीजल भी हुआ 100 रुपये के पार, पेट्रोल - डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी

Updated at : 14 Jun 2021 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
अब डीजल भी हुआ 100 रुपये के पार,  पेट्रोल - डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी

पेट्रोल के साथ- साथ अब डीजल ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. राजस्थान के गंगानगर में डीजर ने 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर लिया है. इस जगह पर पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से भी ज्यादा है सिर्फ यही नहीं पेट्रोल देशभर के 135 जिलों में 100 रुपये से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में हो रही बढ़ोतरी फिलहाल कम होने की तरफ इशारा नहीं कर रही है.

विज्ञापन

पेट्रोल के साथ- साथ अब डीजल ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. राजस्थान के गंगानगर में डीजर ने 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर लिया है. इस जगह पर पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से भी ज्यादा है सिर्फ यही नहीं पेट्रोल देशभर के 135 जिलों में 100 रुपये से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में हो रही बढ़ोतरी फिलहाल कम होने की तरफ इशारा नहीं कर रही है.

क्यों कम नहीं होती कीमत 
Also Read: दावा : भारत में सरकारी आंकड़ों से सात गुना ज्यादा लोगों की कोरोना से हो गयी मौत, सरकार ने कहा-बेबुनियाद है आंकड़ा

इसका सबसे बड़ा कारण है सरकारी टैक्स. ना तो केंद्र सरकार इसमें कोई रियायत देने का मन बना रही है और ना ही राज्य सरकार अपने टैक्स वापस लेना चाहती है पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहते हैं पहले कांग्रेस राजस्थान और महाराष्ट्र जहां उनका शासन है वहां कटौती करे

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि इसका प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी है. भारत 80 फीसदी तेल आयात करता है यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट का सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ता है.

कैसे तय होती है कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमत हर दिन सुबह 6 बजे तय होती है. इसी वक्त तय किया जाता है कि पेट्रोल और डीजल के आज का भाव क्या होगा . पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरे अन्य खर्च जोड़ने के बाद इसका दाम करीब दोगुना हो जाता है. इसके साथ- साथ इसकी कीमतों पर सबसे ज्यादा असर विदेशी मुद्रा दर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत क्या है? यह भी तय करता है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी होगी या गिरावट आयेगी.

देश के प्रमुख शहरों में क्या है भाव 

देश के प्रमुख शहर जैसे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.28 है, मुंबई में पेट्रोल 102.58 है जबकि डीजल 94.70 कोलकाता में पेट्रोल 96.34 है जबकि डीज 90.12 वहीं चेन्नई में पेट्रोल 97.69 है जबकि डीजल 91.62

ऐसे जान सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल – डीजल की कीमत
Also Read: देश में कोरोना संक्रमण के नये वेरिएंट का खतरा, डेल्टा + के 7 नये मामले : जानें कितना है खतरनाक ?

अगर आप अपने शहर के पेट्रोल – डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो आपको बस एक मैसेज में पता कर सकते हैं . अगर आप दिल्ली में हैं और पेट्रोल की कीमत जानना चाहते हैं तो आपको मैसेज टाइप करना है RSP102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें. इसी तरह अलग- अलग शहर के लिए अलग – अलग कोड है जैसे मुबंई- RSP 108412, कोलकाता- RSP 119941 या चेन्नई- RSP 133593 इसी तरह अपने शहर के कोड के साथ आप मैसेज करेंगे तो आपको तेल की कीमत पता चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola