7 अक्टूबर को ECL के पूर्व श्रमिकों के लिए लगेगी पेंशन अदालत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Oct 2020 9:46 PM
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के पूर्व श्रमिक या उनके आश्रितों की पेंशन से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए 7 अक्टूबर, 2020 को कुनुस्तोरिया ऑफिसर्स क्लब में और 9 अक्टूबर, 2020 को माइंस रेस्क्यू स्टेशन सीतारामपुर में सुबह 10 बजे से पेंशन अदालत लगायी जायेगी. यहां पेंशन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जायेगा.
आसनसोल/सांकतोड़िया : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के पूर्व श्रमिक या उनके आश्रितों की पेंशन से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए 7 अक्टूबर, 2020 को कुनुस्तोरिया ऑफिसर्स क्लब में और 9 अक्टूबर, 2020 को माइंस रेस्क्यू स्टेशन सीतारामपुर में सुबह 10 बजे से पेंशन अदालत लगायी जायेगी. यहां पेंशन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जायेगा.
कंपनी के कार्मिक निदेशक विनय रंजन ने कहा कि कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफओ) के अधिकार क्षेत्र एक और दो में आने वाले एरिया और इकाइयों के पूर्व श्रमिकों या उनके आश्रितों की समस्या की सुनवाई सात अक्टूबर को कुनुस्तोरिया में और अधिकार क्षेत्र तीन के लिए माइंस रेस्क्यू स्टेशन में अदालत लगायी जायेगी.
उन्होंने अपील की है कि अपनी समस्या को लेकर सभी eclpensioncell@gmail.com संबंधित एरिया के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक के पास आवेदन जमा करें. जो समस्या स्थानीय स्तर पर सुलझने वाली होगी, उसका निबटारा यहीं कर दिया जायेगा. बाकी का निष्पादन पेंशन अदालत में किया जायेगा.
सनद रहे कि अवकाश ग्रहण करने के बाद पेंशन को लेकर पूर्व कर्मियों या उनके आश्रितों को होने वाली समस्या का तत्काल निष्पादन करने को लेकर इसीएल प्रबंधन ने पेंशन अदालत लगाने का निर्णय लिया है.
इसके तहत सीएमपीएफओ के अधिकार क्षेत्र एक के अधीन झांझरा एरिया, केंदा एरिया, बंकोला एरिया, पांडेश्वर एरिया, सोनपुरबाजारी एरिया और अधिकार क्षेत्र दो अंतर्गत सतग्राम एरिया, कुनुस्तोरिया एरिया, कजोड़ एरिया, रोटीबाटी वर्कशॉप के पूर्व श्रमिकों की समस्या को लेकर सात अक्टूबर को कुनुस्तोरिया ऑफिसर्स क्लब में तथा अधिकार क्षेत्र तीन अंतर्गत इसीएल मुख्यालय, मुगमा एरिया, सलानपुर एरिया, सोदपुर एरिया, श्रीपुर एरिया, सोदपुर वर्कशॉप, नियामतपुर वर्कशॉप के पूर्व श्रमिकों के लिए माइंस रेस्क्यू स्टेशन सीतारामपुर में पेंशन अदालत लगायी जायेगी.
Also Read: IRCTC/Indian Railways: 15 अक्टूबर से झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए शुरू होंगी 100 ट्रेनें
कार्मिक निदेशक श्री रंजन ने कहा कि पहले से समस्याओं की शिकायत उक्त ई-मेल आइडी या संबंधित अधिकारी के पास जमा कर देने से तीन-चार दिन में अधिकारी उस पर काम कर लेंगे. पेंशन अदालत में मामलों के निष्पादन में आसानी होगी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










