Paytm के शेयर में लगाया है पैसा! आपको अपने शेयर बेचने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

पेटीएम की लंबी अवधि की संभावनाओं के मद्देनजर निवेशक कंपनी के शेयर बेचने की जल्दबाजी में नहीं हैं. पेटीएम के 86 प्रतिशत शेयरों की लॉक-इन अवधि मंगलवार को खत्म हो गई. अब इन शेयरों को बेचा जा सकता है, लेकिन शेयर पर इसका बेहद कम असर दिखा.

विज्ञापन

Paytm Shares Sell Off: पेटीएम की लंबी अवधि की संभावनाओं के मद्देनजर निवेशक कंपनी के शेयर बेचने की जल्दबाजी में नहीं हैं. विश्लेषकों का कहना है कि आईपीओ से पहले के निवेशक, जिसमें बर्कशायर हैथवे, सॉफ्टबैंक, एलिवेशन कैपिटल और अलीबाबा शामिल हैं, शेयर बेचने की जल्दबाजी में नहीं लग रहे हैं.

विज्ञापन

पेटीएम के 86 प्रतिशत शेयरों की लॉक-इन अवधि मंगलवार को खत्म हो गई. अब इन शेयरों को बेचा जा सकता है, लेकिन शेयर पर इसका बेहद कम असर दिखा. प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के शोध निदेशक अविनाश गोरक्षकर ने पेटीएम के बारे में कहा, पेटीएम की लॉक-इन अवधि खत्म होने का शेयर की कीमत पर कोई असर नहीं दिखा, क्योंकि कंपनी के मजबूत प्रदर्शन में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है.

Also Read: Chinese Loan Apps पर ED की कार्रवाई, Paytm Razorpay सहित इन कंपनियों के 46 करोड़ रुपये फ्रीज

माना जा रहा है कि पेटीएम के आईपीओ से पहले के निवेशक, जैसे वॉरेन बफे (बर्कशायर हैथवे), सॉफ्टबैंक, एलिवेशन कैपिटल और अलीबाबा लंबी अवधि के निवेशक हैं. इक्विटी 99 एडवाइजर्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा, विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाली डिजिटल कंपनी के प्रमुख निवेशक शेयर बेचने की जल्दी में नहीं हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola