Paytm LPG Cylinder Offer: पेटीएम अपने ग्राहकों को दे रहा है आकर्षक कैशबैक, ऐसा मिलेगा फायदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2022 8:04 PM

विज्ञापन

अगर आप भी पेटीएम के जरिये गैस बुक करना चाह रहे हैं तो आपको सबसे पहलेपेटीएम ऐप पर ‘Book Gas Cylinder’ टैब पर जाना होगा. वहां जाकर आप अपने गैस प्रोवाइडर का नाम डालें.

विज्ञापन

पेटीएम ने अपने प्लटफॉर्म से एलपीजी सिलेंडर बुक करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक कैशबैक दिये जाने की घोषणा की है. इस आकर्षक ऑफर के तहत नये यूजर्स को पेटीएम के जरिये गैस सिलेंडर बुक करने पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा.

पहली बुकिंग पर मिलेगी सुविधा

गौर करने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ पहली बुकिंग पर मिलेगी. कंपनी ने घोषणा की है कि जो भी ग्राहक पहली बार पेटीएम के जरिये सिलेंडर बुक करेंगे उन्हें 30 रुपये का कैशबैक मिलेगा, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि पेमेंट करते वक्त FIRSTCYLINDER प्रोमोकोड अप्‍लाई जरूर करें. इस प्रोमोकोड के आधार पर ही ग्राहकों को कैशबैक मिलेगा.

प्रमुख एलपीजी कंपनियों पर लागू है स्कीम

पेटीएम ने घोषणा की है कि कैशबैक का यह ऑफर सभी तीन प्रमुख एलपीजी कंपनियों पर लागू है. पेटीएम के यूजर्स के लिए यह सुविधा भी है कि वे पेटीएम नाऊ पे लेटर प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन करके सिलेंडर बुकिंग के लिए भुगतान बाद में भी कर सकते हैं.

पेटीएम से ऐसे करें गैस की बुकिंग

अगर आप भी पेटीएम के जरिये गैस बुक करना चाह रहे हैं तो आपको सबसे पहलेपेटीएम ऐप पर ‘Book Gas Cylinder’ टैब पर जाना होगा. वहां जाकर आप अपने गैस प्रोवाइडर का नाम डालें. उसके बाद मोबाइल नंबर, एलपीजी आईडी और कंज्‍यूमर नंबर भरें. उसके बाद आपको पेमेंट का आप्शन मिलेगा. पेमेंट करते ही गैस की बुकिंग हो जायेगी और जिस गैस प्रोवाइडर के यहां से बुकिंग की गयी होगी, वह आपको गैस डिलीवर कर देगा.

Also Read: कर्नाटक में गरमाया हिजाब प्रकरण, कॉलेज में आमने-सामने आये छात्र, तीन दिन के लिए बंद किये गये स्कूल-कॉलेज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola