ePaper

Fight against Coronavirus : पतंजलि और गोदरेज समेत FMCG कंपनियों ने हैंड सैनेटाइजर, लिक्विड हैंडवाश और साबुन के घटाए दाम

Updated at : 21 Mar 2020 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Fight against Coronavirus : पतंजलि और गोदरेज समेत FMCG कंपनियों ने हैंड सैनेटाइजर, लिक्विड हैंडवाश और साबुन के घटाए दाम

Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में एफएमसीजी कंपनियों ने जनहित में उठाया कदम

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिए साबुन तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने और इनका उत्पादन बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर सार्वजनिक हित में लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतें 15 फीसदी घटा रही है. हम घटी कीमतों वाले इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू करने जा रहे हैं और अगले कुछ सप्ताह में ये बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे.

कंपनी ने कहा कि वह समाज के जरूरतमंद वर्ग को अगले कुछ माह में दो करोड़ लाइफबॉय साबून का वितरण करेगी. कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा कि इस तरह के संकट में कंपनियों को बड़ी भूमिका निभानी होती है. हम सरकारों और अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि हम साथ मिलकर इस वैश्विक संकट से पार पा सकें.

योगगुरू रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने भी एलोवीरा तथा हल्दी-चंदन साबुनों के दाम में 12.5 फीसदी की कमी करने की घोषणा की है. कंपनी के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा कि स्वामी रामदेव ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोरोना वायरस से युद्ध में उनकी मदद करने के लिए कीमतें घटाने का निर्णय लिया है.

गोदरेज ने कहा कि उसने कच्ची सामग्रियों के दाम में हुई वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालने का निर्णय लिया है. गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत एवं सार्क) सुनील कटारिया ने कहा कि साबुन की कीमतों में 2019 में ठीक-ठाक गिरावट देखने को मिली. हालांकि, हाल के कुछ महीने में कच्चे माल के दाम में 30 फीसदी तक की वृद्धि हुई है. हम इसे लेकर कीमतों में कुछ वृद्धि करने की योजना बना रहे थे. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हमने कीमतों में वृद्धि टालने का निर्णय लिया है.

बता दें कि इस समय लोगों द्वारा घबराहट में सामानों विशेषकर व्यक्तिगत रख-रखाव तथा साफ-सफाई से जुड़े सामानों की अनावश्यक खरीद करने की खबरें आ रही हैं. ग्रोफर्स और बिगबास्केट समेत कई ऑनलाइन विक्रेताओं तथा वॉलमार्ट और मेट्रो कैश एंड कैरी जैसे ऑफलाइन विक्रेताओं ने भी इस तरह के उत्पादों में अचानक वृद्धि की पुष्टि की है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola