Option Trade: बैंक निफ्टी चार्ट में यह पैटर्न देता है मोटी कमाई, रॉकेट की रफ्तार से बढ़ता है प्रिमियम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Mar 2023 9:43 PM
Option Trade: ऑप्शन ट्रेड में कई बार बड़ी कमाई (Big Income in Option Trade) का मौका मिलता है. बैंक निफ्टी के चार्ट में कैंडल स्टिक कई पैटर्न बनाते हैं. इनमें कुछ पैटर्न बहुत बड़ी कमाई देते हैं. इन्ही पैटर्न में एक है हैमर पैटर्न
Option Trade: अगर आप बैंक निफ्टी ऑप्शन ट्रेड करते हैं तो यह आपके लिए बड़े काम की खबर हो सकती है. क्योंकि बैंक निफ्टी का ये पैटर्न आपको तगड़ी कमाई करा सकता है. दरअसल शेयर बाजार में बैंक निफ्टी ऑप्शन ट्रेड (Bank Nifty Option Trade) कमाई का बेहतरीन तरीका है. अगर कैंडल स्टिक पर कोई खास पैटर्न बनता है तो यह आपके लिए प्रिमियम का वैल्यू काफी बढ़ा सकता है. ऐसे में आपको तगड़ी कमाई हो सकती है.
एक दिन में बन सकते हैं लखपति: बैंक निफ्टी शेयर मार्केट का वो हिस्सा है जिसमे आप एक दिन में लखपति या फिर करोड़पति बन सकते हैं. इसके कमाई के लिए सिर्फ कुछ पैसे और सही एनालिसिस करने की क्षमता होनी चाहिए. फिर तो आप हर दिन प्रॉफिटेबल ट्रेडर बन सकते हैं. बाजार मामलों के एक्सपर्ट शिवपूजन सिंह के मुताबिक, अगर बैंक निफ्टी में एक खास हैमर पैटर्न बनता है तो आप निश्चित बड़ी कमाई (Big Income) कर सकते हैं.
हैमर पैटर्न देता है तगड़ी कमाई: ऑप्शन ट्रेड में कई बार बड़ी कमाई (Big Income in Option Trade) का मौका मिलता है. बैंक निफ्टी के चार्ट में कैंडल स्टिक कई पैटर्न बनाते हैं. इनमें कुछ पैटर्न बहुत बड़ी कमाई देते हैं. इन्ही पैटर्न में एक है हैमर पैटर्न (Bank Nifty Hammer Pattern). नाम के अनुसार हैमर हरे रंग का एक बुलिस कैंडल स्टिक है, हथौड़े के शेप का होता है. अगर चार्ट में यह पैटर्न बन रहा है तो यह आपके कॉल ऑप्शन (Call Option) को काफी ऊपर तक ले जाता है. यानी प्रिमियम कई गुणा बढ़ जाता है.
क्या है कॉल और पुट: ऑप्शन ट्रेड में Call और Put के जरिए कमाई होती है. दरअसल, बैंक निफ्टी में ऑप्शन ट्रेडिंग (Option Trade) करते समय आप कॉल (Call) या पुट (Put) ऑप्शन की खरीद करते हैं, या बिक्री करते हैं. सारा कुछ बाजार से व्यवहार पर निर्भर करता है. अगर आपको लग रहा है कि बैंक निफ्टी ऊपर की ओर रुख करेगा तो आप कॉल (CE) ले सकते हैं. वहीं, नीचे गिरते बाजार में पुट (Put) की खरीद करते हैं.
ऑप्शन ट्रेड क्या होता है: गौरतलब है कि ऑप्शन ट्रेड एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट है जिसके तहत सिक्योरिटी की खरीद-बिक्री की जाती है. ऑप्शन ट्रेड एक तय समय के लिए होता हैं, एक सप्ताह से लेकर कुछ महीने तक के लिए इसे खरीद सकते हैं. एक्सपायरी से पहले इसे बेच देना होता है. नहीं तो सारा प्रिमियम खुद ही गल जाएगा. यह तत्काल कमाई का बेहतर जरिया हो सकता है. कई लोग तो ऐसे हैं जो एक ही ट्रेड में करोड़ो कमा लेते हैं. हालांकि इसमें नुकसान होने की भी संभावना होती है.
नोट: ऑप्शन ट्रेड में अत्यधिक जोखिम का खतरा होता है. प्रीमियम के डाउन होते ही ऑप्शन जीरो हो सकता है. ऐसे में जबरदस्त घाटा लग सकता है. इसलिए ऑप्शन की खरीद या बिक्री किसी जानकार की सलाह के बाद ही करें. खबर पढ़कर ट्रेड करते हैं तो आपके नफा नुकसान का जिम्मेदार प्रभात खबर डॉट कॉम नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










