PM Kisan Yojana: अटक गया है 13वीं किस्त का पैसा, घबराएं नहीं- इन नंबरों पर करें कॉल, खाते में आ जाएगी रकम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Mar 2023 8:02 PM
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में आ चुके है. आगर आप भी योजना के लाभुक हैं और आपके खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आये हैं तो आप किसान हेल्पलाइन नंबर पर फोन या ईमेल कर अपनी शिकायत दूर कर सकते हैं. शिकायत के बाद आपके अटके पैसे आपके खाते में आ जाएंगे.
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की रकम अधिकांश किसानों के खाते में आ गई है. लेकिन अभी भी कुछ ऐसे किसान बचे हैं जिनके खाते में 2000 रुपये अभी तक नहीं आये हैं. अगर किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त आपके खाते में भी नहीं आये हैं तो चिंता करने की बात नहीं हैं. क्योंकि थोड़ी सी मेहनत के बाद आपके हिस्से की अटकी रकम जल्द ही आपके खाते में आ जाएगी.
रकम नहीं आयी तो करें यह काम: केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त के तहत 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 16400 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है. लेकिन कुछ किसानों के खाते में योजना की रकम नहीं आयी है. ऐसे में अगर आपके खाते में भी योजना की रकम नहीं आयी है तो आप हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं. हेल्पलाइन की मदद से आपके खाते में भी 13वीं किस्त के पैसे आ जाएंगे.
हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन: पीएम किसान योजना की रकम आपके खाते में नहीं आयी है तो आप किसान हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी पाने या समस्या के समाधान के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. जहां कॉल कर आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं. इसके अलावा आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
इस तरह सूची में देखें अपना नाम: अगर आप लाभार्थियों की सूची में हैं और वहां अपना नाम देखना चाहते हैं तो बड़ी आसानी से घर बैठे आप सूची में अपना नाम देख सकते हैं. सबसे पहले पीएम किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें. वेबसाइट पर दिए गए Farmers Corner पर क्लिक करें. इसके बाद Beneficiary Status ऑप्शन पर क्लिक कर दें. यहां जो पेज खुलेगा इसपर लाभार्थी को अपना आधार नंबर, बैंक खाता या मोबाइल नंबर में से एक का विकल्प का चुनाव करना है. जो जानकारी मांगी जा रही है उसे भर दें. फिर गेट डाटा पर क्लिक कर दें. क्लिक करते ही आपका स्टेटस सामने आ जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










