Online Ration Card : जानें राशन कार्ड बनवाने का आसान तरीका, पूरे साल मिलेगा FREE अनाज
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Dec 2022 9:06 AM
Free Ration : मान लीजिए कि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो आप पहले https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन करने का काम करें. जानें राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया
Online Ration Card Process : यदि आप सरकारी राशन की दुकान से अनाज उठाते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां..केंद्र की मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों को नये साल का तोहफा दिया है. देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 2023 में भी मुफ्त में राशन (Free Ration) दिया जाएगा जिसकी घोषणा शुक्रवार को की गयी है.
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त राशन को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है जिससे गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी है. हालांकि मुफ्त अनाज लेने के लिए आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) का होना अनिवार्य है. यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो इसे जल्दी से बनवा लें और केंद्र सरकार की योजना का लाभ लें.
यहां आपको बता दें कि राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान हो चुकी है. इससे जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन करने में आप सक्षम हैं. आप बेहद आसानी से Online Ration Card के लिए आवेदन कर सकते हैं वो भी घर बैठे हुए. यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आज ही अपने राज्य के खाद्य, आपूर्ति उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां अप्लाई कर दें.
-मान लीजिए कि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो आप पहले https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन करने का काम करें.
-इसके बाद होमपेज पर लॉगिन करें और ‘NFSA’NFSA 2013’ आवेदन पत्र पर क्लिक करने की जरूरत है.
-आपको मांगी गयी सभी जानकारियां सावधानी के साथ भर दें.
-अपने दस्तावेज आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते की डिटेल्स अपलोड करने का काम करें.
Also Read: Free Ration : अभी आपको मिलता रहेगा राशन की दुकान से मुफ्त अनाज, मोदी सरकार ने किया यह बड़ा ऐलान
-इतना करने के बाद आपको ऑनलाइन राशन कार्ड Fee भरने की जरूरत होगी.
-शुल्क भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करने का काम करें.
-इस तरह से आपके राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी होगी.
-इतना करनें के बाद आपके आवेदन और उसमें दी गयी जानकारियों को फील्ड अधिकारी वेरिफाई करेगा.
-यदि जानकारी सही पायी गयी, तो एक महीने के अंदर आपको राशन कार्ड जारी कर दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










