ऊर्जा संकट पर सरकार का दावा, देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं

वेस्ट एशिया संकट के बीच भी भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं: हरदीप सिंह पुरी
LPG Supply Crisis: वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि देश की ऊर्जा सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.
LPG Supply Crisis: मिडिल ईस्ट में चल रहे वार के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन भारत ने इस स्थिति को अच्छी तरह संभाल लिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने गुरुवार को लोकसभा में यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि अगर यह संघर्ष लंबे समय तक भी चलता है, तब भी भारत के पास पर्याप्त गैस उत्पादन और सप्लाई व्यवस्था है. इससे घरों में बिजली और इंडस्ट्री के लिए एनर्जी की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि उनके बयान के दौरान विपक्षी सांसदों ने विरोध भी किया.
Strait of Hormuz बंद होने का असर
मंत्री ने बताया कि वेस्ट एशिया में संघर्ष की वजह से Strait of Hormuz से कमर्शियल जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है. यह समुद्री रास्ता बहुत अहम माना जाता है, क्योंकि दुनिया के करीब 20% कच्चे तेल, गैस और LPG की सप्लाई इसी रास्ते से होती है.
फिर भी भारत की तेल सप्लाई सुरक्षित है. पहले भारत का करीब 45% कच्चा तेल इसी रास्ते से आता था, लेकिन अब भारत ने दूसरे देशों से तेल खरीद बढ़ा दी है. अब लगभग 70% कच्चा तेल ऐसे रास्तों से आ रहा है जो होर्मुज से होकर नहीं गुजरते.
अब 40 देशों से तेल खरीद रहा भारत
मंत्री ने बताया कि भारत ने अपने आयात स्रोत भी बढ़ा दिए हैं. पहले देश 27 देशों से तेल खरीदता था, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 40 हो गई है. इसी वजह से मौजूदा संकट का असर सीमित रहा है. उन्होंने साफ कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) और फ्यूल ऑयल की कोई कमी नहीं है. रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कई बार 100% से ज्यादा क्षमता तक उत्पादन कर रही हैं.
गैस की सप्लाई को दी गई प्राथमिकता
सरकार ने 9 मार्च को प्राकृतिक गैस के वितरण के लिए एक नई प्राथमिकता व्यवस्था लागू की है. इसके तहत घरेलू पाइप्ड गैस (PNG) और वाहनों के लिए CNG को पूरी सप्लाई दी जा रही है.
- घरों की PNG सप्लाई – 100%
- CNG – 100%
- उद्योग और मैन्युफैक्चरिंग – लगभग 80%
- खाद कारखाने – लगभग 70%
- सरकार का कहना है कि इससे खेती के लिए जरूरी खाद की सप्लाई पर असर नहीं पड़ेगा.
33 करोड़ परिवारों के लिए LPG सुरक्षित
मंत्री ने बताया कि देश के करीब 33 करोड़ परिवारों को मिलने वाली LPG सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है. पिछले पांच दिनों में रिफाइनरियों से घरेलू LPG उत्पादन 28% तक बढ़ाया गया है. साथ ही सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए शहरों में एक नई व्यवस्था लागू की गई है. अब एक सिलेंडर बुक करने के बाद कम से कम 25 दिन का अंतर रखना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि LPG सिलेंडर की डिलीवरी में कोई देरी नहीं है. बुकिंग से डिलीवरी तक का औसत समय अभी भी करीब 2.5 दिन ही है.
Also Read: गैस खत्म होने वाली है और फोन नहीं लग रहा? घबराएं नहीं, घर बैठे इन 4 तरीकों से बुक करें सिलेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










