ePaper

Rule change: 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आम लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा भारी

Updated at : 31 May 2022 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Rule change: 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आम लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा भारी

1 जून से देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. बिजनेस, बैंकिंग से लेकर स्टेट बैंक और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के नियम में बदलाव दिखेगा. जाहिर है इन बदलाव का सीधा असर आपकी जेब पर होगा. आइए डालते है एक नजर कि 1 जून 2022 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या होने जा रहे हैं अहम बदलाव.

विज्ञापन

Rule change from 1st June 2022: मई के महीनें का आज आखिरी दिन है. कल से जून शुरू हो जाएगा. नए महीने की शुरूआत के साथ ही कई बड़े नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा. 1 जून के बाद से बिजनेस, बैंकिंग वित्त- समेत कई और चीजों में बदलाव देखने को मिलेगा. इन बदलावों का असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा. तो आइए जानते है कल से क्या-क्या चीजें बदल रही हैं.

SBI का होम लोन हो जाएगा महंगा

कल यानी 1 जून से देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का होम लोन महंगा हो जाएगा. एसबीआई (SBI) ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) को 0.40 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है. जबकि आरएलएलआर 6.65 फीसदी प्लस सीआरपी होगा. एसबीआई की अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है. कल यानी 1 जूम 2022 से एसबीआई की नई दरें प्रभावी रहेंगी.

थर्ड पार्टी बीमा महंगा

1 जून 2022 से गाड़ियों के इंश्योरेंस का प्रीमियम महंगा हो जाएगा. दरअसल, सरकार ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में इजाफा कर दिया है. इसके कारण अब दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए थर्ड पार्टी बीमा की रकम बढ़ जाएगी. केंद्र सरकार के इस फैसले के साथ ही अब 1 जून से वाहन मालिकों को इंजन के हिसाब से बीमा के प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा.

शुरू होगा गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण

1 जून 2022 से गोल्ड हॉल मार्किंग का दूसरा चरण लागू होगा. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, अनिवार्य हॉलमार्किंग के दूसरे चरण के दायरे में सोने के आभूषणों के 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट गोल्ड के गहने देश के 32 जिलों में नहीं बेच पाएंगे. पहले चरण की शुरुआत नोडल एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) ने 23 जून 2021 से देश के 256 जिलों में अनिवार्य गोल्ड हॉलमार्किंग को लागू करके की थी.

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लेनदेन पर लगेगा पैसा

जून से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के जरिए लेनदेन भी महंगा हो जाएगा. दरअसल, आईपीपीबी ने 15 जून से जारीकर्ता शुल्क लागू करने का फैसला किया है. नियमों के तहत हर महीने पहले तीन एईपीएस लेनदेन मुफ्त होंगे, जिसमें एईपीएस नकद निकासी, एईपीएस नकद जमा और एईपीएस मिनी स्टेटमेंट शामिल हैं. मुफ्त लेन-देन के बाद प्रत्येक नकद निकासी या नकद जमा पर 20 रुपये और जीएसटी लगेगा, जबकि एक मिनी स्टेटमेंट लेन-देन पर 5 रुपये और जीएसटी लागू होगा.

एक्सिस बैंक के सेवेंग अकाउंट नियमों में होगा बदलाव

1 जून से एक्सिस बैंक के सेविंग अकाउंट के नियमों में भी बदलाव हो जाएगा. बैंक के नए नियमों के मुताबिक, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आसान बचत और वेतन कार्यक्रमों के लिए खाते में औसत मासिक शेष राशि की सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर अब 25 हजार रुपये या एक लाख रुपये की सावधि जमा कर दिया गया है. जबकि, लिबर्टी सेविंग अकाउंट के लिए यह 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है. नया टैरिफ प्लान 1 जून 2022 से लागू होगा.

Also Read: निवेश के लिए बेहतरीन है Tata का यह Stock, दे सकता है हाई रिटर्न, जानें एक्सपर्ट सुमित बगड़िया की राय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola