ePaper

निवेश के लिए बेहतरीन है Tata का यह Stock, दे सकता है हाई रिटर्न, जानें एक्सपर्ट सुमित बगड़िया की राय

Updated at : 31 May 2022 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
निवेश के लिए बेहतरीन है Tata का यह Stock, दे सकता है हाई रिटर्न, जानें एक्सपर्ट सुमित बगड़िया की राय

टाटा मोटर्स पर निवेश आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है. फर्म चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमित बगड़िया (Sumeet Bagadia) का कहना है कि अगर किसी स्टॉक पर आप दांव लगाना चाहते हैं तो आप टाटा मोटर्स पर आंखें मूंदकर दांव लगा सकते हैं. आने वाले समय में यह स्टॉक बेहतरीन रिटर्न देगा.

विज्ञापन

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार में भी उठापटक देखने को मिल रहा है. हालांकि बीते दो-तीन दिनों से बाजार में बढ़त दिख रही है. निवेशकों ने अच्छी कमाई की है. ऐसे में अगर आप भी निवेश करने के इच्छुक हैं तो कुछ ऐसे शेयर हैं जो आने वाले समय में आपकी जेब भारी कर सकते हैं. स्टॉक मार्केट के जानकार और ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमित बगड़िया (Executive director Sumeet Bagadia) के मुताबिक टाटा मोटर्स पर आप निवेश कर आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं.

शेयर खरीदने का राइट टाइम: फर्म चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमित बगड़िया (Executive director Sumeet Bagadia) का कहना है कि अगर किसी स्टॉक पर आप दांव लगाना चाहते हैं तो आप टाटा मोटर्स पर आंखें मूंदकर दांव लगा दीजिए. आने वाले समय में यह स्टॉक बेहतरीन रिटर्न देगा. सुमित बगड़िया ने इस शेयर को अपने टॉप रिसर्च आइडिया में शामिल किया है. बता दें, टाटा मोटर्स ने फोर्ड इंडिया के साणंद प्लांट का अधिग्रहण करने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक एमओयू भी साइन किया है.

टाटा मोटर्स के शेयर खरीदने का राइट टाइम: शेयर बाजार के एक्सपर्ट सुमित बगड़िया ने टाटा मोटर्स के 480 रुपये से ऊपर का टारगेट प्राइस दिया है. यानी आने वाले समय में टाटा मोटर्स बढ़िया रिटर्न देगा. गौरतलब है कि, टाटा मोटर्स ने 17 नवंबर 2021 को अपने उच्च स्तर 536.50 रुपये के प्राइस वैल्यू से 27 मई 2022 को 429.60 रुपये तक लगभग 20 फीसदी की भारी गिरावट देखी है. ऐसे एक्सपर्ट की राय है कि यह शेयर अच्छा रिस्पांस देगा.

राकेश झुनझुनवाला ने भी किया है निवेश: टाटा ग्रुप का यह शेयर आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है. यह शेयर जाने-माने निवेशक और स्टॉक मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के भी पोर्टफोलियो में शामिल है. मार्च 2022 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पास टाटा मोटर्स में 1.2 फीसदी की होल्डिंग है. यानी उनके पास टाटा मोटर्स के 3 करोड़ 92 लाख 50 हजार इक्विटी शेयर हैं.

Also Read: ‍Banking और Metal Sector के शेयरों में लगाएं पैसे, हो सकता है तगड़ा मुनाफा! जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

DISCLAIMER : शेयर बाजार में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. Prabhatkhabar.com किसी भी वित्तीय हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola