ePaper

वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के 5वें सबसे अमीर आदमी बने मुकेश अंबानी, 10 महीने में 4 लाख करोड़ बढ़ा रिलायंस का मार्केट कैप

Updated at : 22 Jul 2020 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के 5वें सबसे अमीर आदमी बने मुकेश अंबानी, 10 महीने में 4 लाख करोड़ बढ़ा रिलायंस का मार्केट कैप

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की ताजा सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अमेरिकी निवेश वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के 5वें सबसे बड़े अमीर आदमी बन गए हैं. इसके साथ ही, वे एशिया में अमीरों की सूची में पहले नंबर बने हुए हैं. फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी ने 75 अरब डॉलर यानी 5.57 लाख करोड़ रुपये के साथ अमेरिकी निवेश बफेट को पीछे छोड़ दिया. इस सूची में 72.7 अरब डॉलर के साथ बफेट छठे नंबर पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की ताजा सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अमेरिकी निवेश वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के 5वें सबसे बड़े अमीर आदमी बन गए हैं. इसके साथ ही, वे एशिया में अमीरों की सूची में पहले नंबर बने हुए हैं. फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी ने 75 अरब डॉलर यानी 5.57 लाख करोड़ रुपये के साथ अमेरिकी निवेश बफेट को पीछे छोड़ दिया. इस सूची में 72.7 अरब डॉलर के साथ बफेट छठे नंबर पर पहुंच गए हैं.

बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बड़ी तेजी से बढ़ता हुआ 13.17 लाख करोड़ रुपये (176.4 अरब डॉलर) पहुंच गया. इसका आकलन कंपनी के चुकता और आंशिक चुकता शेयरों के बाजार मूल्यों के आधार पर किया गया है. इसके साथ फोर्ब्स की धनाढ्य व्यक्तियों की वास्तविक समय पर जारी की जाने वाली सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 5वें पायदान पर आ गये हैं. अभी दो सप्ताह पहले 6 जुलाई, 2020 को कंपनी का मार्केट कैप 160 अरब डॉलर था.

कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि रुपये में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पिछले 6 साल में 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. इसमें से 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा पिछले 10 महीने में हुआ है. कंपनी की पूर्ण चुकता शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में बुधवार को 2004.0 रुपये प्रति इक्विटी पर रहा और इसमें 1.65 फीसदी की तेजी आयी. इससे कंपनी का मार्केट कैप 12.7 लाख करोड़ रुपये (लगभग 170.2 अरब डॉलर) हो गया.

इसके अलावा, कंपनी का आंशिक चुकता शेयर ‘रिलायंस पीपी’ के तहत अलग से सूचीबद्ध है. यह पहली बार 1,100 रुपये को पार कर एनएसई में बुधवार को 2.2 फीसदी लाभ के साथ 1,106.6 पर बंद हुआ. इससे 42.26 करोड़ आंशिक चुकता शेयर का मार्केट कैप 46,765 करोड़ रुपये (करीब 6.26 अरब डॉलर) पहुंच गया. इसके आधार पर (पूर्ण चुकता शेयर + आंशिक चुकता शेयर) कंपनी का सकल बाजार पूंजीकरण 13.17 लाख करोड़ रुपये (176.4 अरब डॉलर) पहुंच गया है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 19 जून, 2020 को 150 अरब डॉलर को पार किया था और केवल एक महीने में यह 25 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गया. मार्केट कैप में इस वृद्धि के साथ फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ धनाढ्यों की सूची में 5वें स्थान पर आ गये हैं. सूची में पहले स्थान पर 185.8 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं. वहीं बिल गेट्स (113.1 अरब डॉलर), एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली (112.0 अरब डॉलर), फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट 72.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का आंशिक चुकता शेयर यानी रिलायंस पीपी हाल में संपन्न राइट इश्यू के अंतर्गत जारी किया गया. इसने केवल एक महीने में निवेशकों को 3.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. निर्गम चार जून, 2020 को बंद हुआ. इसमें निवशकों को प्रत्येक आंशिक चुकता शेयर के लिए 314.25 रुपये भुगतान करना था. रिलायंस पीपी शेयर शेयर बाजार में 15 जून 2020 को सूचीबद्ध हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल में राइट इश्यू और जियो प्लेटफार्म्स में संयुक्त रूप से निवेश तथा बीपी के निवेश के जरिये कुल 2,12,809 करोड़ रुपये जुटाये हैं.

Also Read: स्टैंडफोर्ड में अपने क्लासमेट स्टीव बाल्मर को पछाड़कर दुनिया के 5वें सबसे बड़े अमीर बन सकते हैं मुकेश अंबानी

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola