Mukesh Ambani: आयुर्वेदिक ब्यूटी मार्केट में मुकेश अंबानी की दमदार एंट्री, रिलायंस लॉन्च करेगा नया ब्रांड

Updated at : 05 Feb 2025 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Mukesh Ambani

आयुर्वेदिक ब्यूटी मार्केट में मुकेश अंबानी की दमदार एंट्री, रिलायंस लॉन्च करेगा नया ब्रांड

Mukesh Ambani: आयुर्वेदिक ब्यूटी मार्केट में दमदार एंट्री करने वाले हैं. रिलायंस जल्द ही एक नया प्रीमियम आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करेगा, जिससे इस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी.

विज्ञापन

Mukesh Ambani:  भारत में आयुर्वेदिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब इस क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. कंपनी जल्द ही एक नया प्रीमियम आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिससे इस सेक्टर में पहले से मौजूद कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है.

रिलायंस का ब्यूटी मार्केट में नया दांव

हाल के वर्षों में प्राकृतिक और हर्बल उत्पादों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. इसी को ध्यान में रखते हुए रिलायंस रिटेल अपने ब्यूटी प्लेटफॉर्म Tira के तहत एक आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस ब्रांड के तहत स्किन केयर, बॉडी केयर, हेयर केयर और हेल्थ से जुड़े कई उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे. कंपनी फेस क्रीम, बॉडी लोशन, साबुन, हेयर शैम्पू, कंडीशनर जैसे कई उत्पादों की पूरी श्रृंखला पेश करेगी.

लॉन्चिंग की संभावित तारीख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस ने अपने आयुर्वेदिक उत्पादों की टेस्टिंग पहले ही पूरी कर ली है. अनुमान है कि यह ब्रांड अप्रैल 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है. खास बात यह है कि इन उत्पादों का निर्माण पूरी तरह से रिलायंस के इकोसिस्टम के तहत किया जाएगा, जिससे गुणवत्ता और उत्पादन पर कंपनी का पूरा नियंत्रण रहेगा.

कहां उपलब्ध होंगे ये प्रोडक्ट्स?

रिलायंस के नए आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड के उत्पाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे. ग्राहक इन्हें Tira स्टोर्स, अन्य रिलायंस रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए खरीद सकेंगे.

भारत में आयुर्वेदिक ब्यूटी बाजार का विस्तार

भारत में आयुर्वेदिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है. 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश का आयुर्वेद बाजार 2028 तक 1.2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो फिलहाल 57,450 करोड़ रुपये का है. प्राकृतिक उपचारों की बढ़ती मांग, आयुर्वेदिक चिकित्सकों की संख्या में वृद्धि और सरकारी पहल इस क्षेत्र की ग्रोथ को बढ़ावा दे रहे हैं. मुकेश अंबानी की इस नई पहल से आयुर्वेदिक ब्यूटी मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Also Read: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 19वीं किस्त, मोदी सरकार ने किया ऐलान

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola